April 20, 2026 19:28:45

बीजेपी मुख्यालय ब्लास्ट मामले में सीएम बोले, चंडीगढ़ पुलिस को सहयोग देंगे; पंजाब पुलिस आरोपी अरेस्ट करे तो दोषी भगवंत मान नहीं

Apr3,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब सीएम भगवंत मान ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंजाब भाजपा के नेताओं पर निशाना साधा है। सीएम ने कहा कि देश में जो अब तक गलत हुआ है, वह नेहरू कर गया, लाल बहादुर शास्त्री कर गया। यह तो अंबेडकर को भी भला-बुरा कहने लग जाते हैं। संविधान वह गलत कर गया। चंडीगढ़ में जो गलत काम होता है, वह भगवंत मान करता है। वहीं, उन्होंने कहा अगर भाजपा दफ्तर पर हुए धमाके के आरोपी पंजाब पुलिस ने अरेस्ट करे, तो भगवंत मान दोषी है। पंजब पुलिस चंडीगढ़ पुलिस का सहयोग करेंगी। हम तो सेना की मदद करते हैं। यह (बीजेपी या मोदी) दूसरों के कंधों पर बंदूक रखकर चलाते हैं। इन दिनों इन्होंने जाखड़ और कैप्टन के कंधों पर बंदूक रखी है। यहां पर वह कांग्रेस की अर्थी को कंधा दे गए। यह खुद तो कभी जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाते हुए कहा कि कई जीजा-साला, चाचा-भतीजे के मामलों की जांच चल रही है। कई पहले जो सरकारी थे, जिन्होंने सरकार के पैसे खाए थे, उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया है।

चंडीगढ़ में गलत भगवंत मान करता है

सीएम चंडीगढ़ में आज चार साल में किए गए काम गिना रहे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि देश में जो गलत हुआ है, वह नेहरू कर गया, लाल बहादुर शास्त्री कर गया। यह तो अंबेडकर को भी भला-बुरा कहने लग जाते हैं। संविधान वह गलत कर गया। चंडीगढ़ में जो गलत काम होता है, वह भगवंत मान करता है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल कर गया, तो यह आप काम करते हैं।

अब तो मोदी की तपस्या पूरी हो गई होगी

24 साल अकेले नरेंद्र मोदी जी को सत्ता में हो गए। 12 साल गुजरात और 12 केंद्र में हो गए। खुद कोई गलत काम किया नहीं है। आप खुद जिम्मेदारी नहीं ली। जब कहा था दो करोड़ नौकरियां देंगे, वह कहां हैं। जब कहा था 15-15 लाख देंगे, वह कहां है। स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने की बात कही थी, तो वह कहां है। जब कहा था कि किसानों की एमएसपी देंगे। मेरी तपस्या में कमी रह गई। अब तो तपस्या पूरी हो गई होगी। उसके बाद कौन सा कुछ कर दिया। सीएम ने कहा कि इन्हें तो (मोदी व बीजेपी) को दूसरों के कंधों पर बंदूक रखकर चलानी आती है। अब मुझे लगता है जाखड़ के कंधे पर रखी होगी। कैप्टन के कंधे पर धर रखी होगी। यह कंधे कौन से अपने हैं। यह कंधे भी बेगाने हैं। इधर वह कांग्रेस की अर्थी को कंधा दे गए। वहां जाकर बंदूक को कंधा दे रहे हैं।

फिर हरियाणा में जाकर कर ले आढ़त

हरियाणा के सीएम के पास जाकर पंजाब के आढ़तियों द्वारा खरीद को लेकर चिंता जताने के सवाल पर सीएम ने कहा कि फिर वह (आढ़ती) हरियाणा में जाकर आढ़त कर ले। वह हर बात में हरियाणा को साथ में ले आते हैं। हरियाणा संगरूर जिले के बराबर भी उत्पादन नहीं करता है, गेहूं और धान का। हरियाणा में बिजली के बिल घरों और खेतों को माफ नहीं हैं। जो सेंटर के साथ मामला है, वह सेंटर के साथ उठाए। वहीं, चिंता भगवंत मान के काम की क्यों कर रहे हैं। वह हरियाणा सीएम के सामने मुद्दा उठाते, क्योंकि मोदी ने रेट नहीं बढ़ाया। मैंने तो तीन-चार बार प्रस्ताव भेजा था। हरियाणा सीएम के पंजाब दौरों के सवाल पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि वह भी हरियाणा के दौरे करेंगे।

Cm-Says-He-Will-Cooperate-With-Chandigarh-Police-On-Bjp-Headquarters-Blast-Case-Bhagwant-Mann-Is-Not-Guilty-If-Punjab-Police-Arrest-Accused




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023