लुधियाना। वृंदावन नाव हादसे में मरने वालों की गिनती 11 हो गई है। अबोहर के रहने वाले मानिक टंडन की भी शनिवार को लाश मिली। मानिक की सगाई हो चुकी थी और 12 सितंबर को शादी होने वाली थी। वह इसी हादसे में मारे गए मधुर बहल के मौसी के बेटे थे। वहीं हादसे में मारे गए पंजाब के 9 लोगों की लाशें घर पहुंच गई हैं। लुधियाना के दुगरी में अंजू गुलाटी, राकेश गुलाटी और मीनू बंसल शामिल हैं। मीनू बंसल के बेटे निखिल बंसल ने कहा कि उसकी बहन डिंकी बंसल अभी लापता है। उसका नाम मिसिंग लिस्ट में भी नहीं है। प्रशासन हमारी मदद करे। जगराओं में 5 लोगों, कविता बहल, चरणजीत, मधुर बहल, पिंकी बहल और ईशान कटारिया की लाश पहुंची हैं। यहां लोगों की भारी भीड़ जमा है। मोगा में भी सपना हंस की लाश घर पहुंच गई है। CM भगवंत मान भी जगराओं में शोक जताने पहुंचे। उन्होंने मृतक चरणजीत और पिंकी बहल को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान घाट पहुंचे। उन्होंने कहा कि मृतकों की यादगार बनाई जाएगी। वहीं यूपी में पुलिस ने नाविक पप्पू और पांटून पुल के ठेकेदार नारायण शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नाविक पर आरोप है कि रास्ते में खतरा देखकर यात्रियों ने उससे लौटने को कहा, लेकिन नाविक ने अनदेखी की। नाव में लाइफ जैकेट नहीं थीं। केपिसिटी से ज्यादा लोगों को बैठाने से बैलेंस बिगड़ा और नाव डूब गई। वहीं वहीं, ठेकेदार नारायण शर्मा बिना सूचना दिए पांटून पुल को खोलने-जोड़ने का काम करा रहा था। हादसे में पंजाब के 11 लोगों की मौत हुई थी। जिनमें लुधियाना के एक ही परिवार के 7 लोग शामिल हैं। इनमें मधुर बहल, उसकी माता कविता बहल, चाचा चरणजीत, चरणजीत की पत्नी पिंकी बहल, मधुर की बुआ आशा रानी, दूसरी बुआ अंजू गुलाटी और फूफा राकेश गुलाटी शामिल हैं।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)