April 20, 2026 19:28:10

मंत्री ट्रॉली विवाद में नया मोड़: कारोबारी की बैंक स्टेटमेंट आई सामने, विधायक धालीवाल के बेटे ने ट्रांसफर किए छह लाख , बिट्टू-मजीठिया बोले-cm जी अपने मंत्रियों पर Fir करवाकर दिखाइए

Apr14,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में कैबिनेट मंत्री-विधायक व उद्यमी के बीच ट्रॉली को लेकर चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू व पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने बैंक ट्रांजिक्शन का स्क्रिन शॉट शेयर किया है। उनका दावा है कि यह ट्रांजिक्शन MLA के बेटे ने की है। दोनों ने आरोप लगाया है कि एमएलए कुलदीप सिंह धालीवाल ने जैलदार ट्रॉली वालों के खाते में कल रात को 6:50 लाख रुपए ट्रांसफर किए हैं। उनका कहना है कि ये 6:50 रुपए वही हैं जो ट्रॉली मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने ली थी। बिट्‌टू व मजीठिया का कहना है कि अब तक मंत्री हरदीप मुंडियां व विधायक कुलदीप धालीवाल लगातार मुकर रहे थे कि उन्होंने ट्रॉली ली ही नहीं। उनका कहना है कि जब विधायक के बेटे ने जैलदार ट्राली वालों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं। मजीठिया ने कहा कि अब तो स्पष्ट हो गया कि जैलदार से ट्रॉली लेकर गए थे। सीएम अब एमएलए व मंत्री पर FIR करके दिखाए। इससे साफ है कि कुलदीप धालीवाल उससे ट्रॉली लेकर गए थे।


जैलदार इनोवेशन के मालिक ने लगाए थे आरोप

दरअसल, होशियारपुर की जैलदार इनोवेशन नाम की फर्म के मालिक मलकीत सिंह ने आरोप लगाया था कि मंत्री ने उनसे ट्रॉली खरीदी और 6 लाख रुपए नहीं दिए। वह पेमेंट मांगने गया तो मंत्री ने कहा कि इतना तो मेरा कमीशन है। मंत्री ने उसकी फैक्ट्री में हिस्सा मांगा। इनकार किया तो झूठी शिकायतें करवानी शुरू कर दीं। गैंगस्टरों को हमारे पीछे लगा दिया। फैक्ट्री बंद करवा दी। मलकीत ने कहा कि इससे उसके बच्चों का स्कूल छूट गया। मलकीत ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू और भाजपा MLA जंगीलाल महाजन के साथ चंडीगढ़ में कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बातें कहीं। यह मामला तब उजागर हुआ, जब एक कॉन्फ्रेंस कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई। जिसके बाद मलकीत ने दावा किया कि इसमें उसकी बात मंत्री हरदीप मुंडियां से ही हो रही है। इसके अलावा इसमें अजनाला से AAP विधायक कुलदीप धालीवाल की भी आवाज है।

New-Twist-In-Ministers-Trolley-Controversy-Businessmans-Bank-Statement-Surfaces-Mla-Dhaliwals-Son-Transfers-6-Lakh-Rupees-Bittu-And-Majithia-Say-Cm-Please-File-Firs-Against-Your-Ministers




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023