April 20, 2026 18:45:25

लुधियाना की नामी रियल एस्टेट कंपनी के साथ ठगी, जाली दस्तावेजों के आधार पर सीनियर मैनेजर की नौकरी ली, लेता रहा लाखों रुपए सैलरी

Apr16,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। शहर की नामी रियल एस्टेट कंपनी के साथ उन्हीं के ही सीनियर मैनेजर ने बड़ी ठगी मार ली। एक व्यक्ति ने अपनी असली पहचान और योग्यता छिपाकर फर्जी डिग्रियों के सहारे कंपनी में सीनियर मैनेजर अकाउंट्स की नौकरी ले ली। जिसके बाद लाखों रुपए सैलरी भी ले डाली। लेकिन जब जांच हुई तो मामले का खुलासा हुआ। थाना जमालपुर की पुलिस ने दिबयाकांत सिंह की शिकायत पर मॉडल टाउन के करन सिंघानिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह ठगी का मामला चंडीगढ़ रोड स्थित प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थान वर्धमान अमर्ते प्राइवेट लिमिटेड के साथ जुड़ा है। जमालपुर पुलिस को दी गई शिकायत में दिव्यकांत सिंह ने बताया कि आरोपी करण सिंघानिया निवासी मॉडल टाउन ने कंपनी में नौकरी पाने के लिए अपनी योग्यता से संबंधित गलत दस्तावेज और फर्जी डिग्रियां पेश की थीं। इन जाली दस्तावेजों के आधार पर उसने न केवल उच्च पद हासिल किया, बल्कि एक प्रोफेशनल व्यक्ति की मिलने वाली मोटी सैलरी भी काफी समय तक लेता रहा। उसने खुद को एक योग्य प्रोफेशनल बताकर न केवल कंपनी का भरोसा तोड़ा बल्कि आर्थिक लाभ भी लिया।

A-Prominent-Ludhiana-Real-Estate-Company-Was-Duped-Using-Forged-Documents-To-Secure-A-Senior-Manager-Position-And-Receive-A-Salary-Of-Lakhs-Of-Rupees




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023