April 24, 2026 14:57:45

पंजाब की पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, बेटी से दरिंदगी करने वाले को मरते दम तक उम्रकैद; 1 लाख जुर्माना भी लगाया

Apr23,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। अमृतसर की अदालत मानवता को शर्मसार करने वाले एक बेहद संवेदनशील मामले में एक कड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। एक ऐसा पिता, जिसे अपनी बेटी की ढाल बनना चाहिए था, वही उसका सबसे बड़ा दुश्मन बन गया। अमृतसर की पॉक्सो-कम-फास्ट ट्रैक कोर्ट ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले दोषी को 'प्राकृतिक जीवन के अंत' यानी मरते दम तक जेल की सजा सुनाई है। यह मामला अमृतसर के थाना खलचियां के अंतर्गत आने वाले गांव डेनियाल का है। दोषी की पहचान सतनाम सिंह उर्फ मन्नू के रूप में हुई है। अदालत में पेश किए गए तथ्यों के अनुसार दोषी पिछले दो सालों से अपनी ही मासूम बेटी को अपनी हवस का शिकार बना रहा था।

17 जुलाई 2024 को खुला राज, धमकी और मारपीट का भी खुलासा

घटना का खुलासा 17 जुलाई 2024 को हुआ, जब पीड़िता की मां घर पर मौजूद नहीं थी। उस दिन दोषी ने न केवल अपनी बेटी के साथ जबरदस्ती की, बल्कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की। आरोपी ने मासूम को धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा। लेकिन आखिरकार कानून के हाथ उस तक पहुच ही गए।

अदालत का सख्त संदेश, ऐसे अपराधियों के लिए समाज में कोई जगह नहीं

एडिशनल जिला एवं सेशन जज (अमृतसर) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषी सतनाम सिंह को बी.एन.एस. की धारा 65(2)/64(1) और पोस्को एक्ट की धारा 6 के तहत दोषी करार दिया। अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि ऐसे जघन्य अपराधों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है। दोषी को न केवल आजीवन कारावास (मरते दम तक) की सजा सुनाई गई है, बल्कि उस पर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

Punjabs-Pocso-Court-Issues-Historic-Verdict-Man-Who-Raped-Daughter-Sentenced-To-Life-Imprisonment-Until-Death-Also-Imposed-A-Fine-Of-Rs-1-Lakh




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023