April 28, 2026 13:48:02

राज्यसभा सांसद के लुधियाना में घर बाहर आप का हल्ला बोल, घर की दीवारों पर लिखा गदार, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Apr25,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के किचलू नगर में आज दोपहर भारी राजनीतिक गहमागहमी रहने वाली है। आम आदमी पार्टी (AAP) की यूथ विंग ने राज्यसभा सांसद और दिग्गज कारोबारी राजिंदर गुप्ता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हाल ही में उनके BJP में शामिल होने के फैसले से नाराज आप कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे उनके किचलू नगर स्थित ट्राइडेंट ग्रुप के दफ्तर का घेराव करने पहुंचे हैं। हालांकि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष परमिंदर संधू ने कहा कि राजिंदर गुप्ता का भाजपा में जाना जनमत के साथ विश्वासघात है। उन्होंने बताया कि कल ही गुप्ता ने आधिकारिक तौर पर भाजपा जॉइन की थी, जिसके विरोध में आज पंजाब भर से यूथ विंग के कार्यकर्ता लुधियाना में जुटेंगे। भाजपा की नीतियों और दलबदल की राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजिंदर गुप्ता ने जिस तरह से पाला बदला है, उसका जवाब देने के लिए आज युवा विंग सड़कों पर उतरेगी। किचलू नगर एक रिहायशी और कमर्शियल इलाका है। घेराव की कॉल को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना के चलते आसपास की सड़कों पर रूट डायवर्ट किया जा सकता है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी आवाज ऊपर तक नहीं पहुँचती, वे दफ्तर के बाहर डटे रहेंगे।

Aap-Attacks-Rajya-Sabha-Mps-Ludhiana-Home-Gadar-Written-On-Walls-Heavy-Police-Force-Deployed-At-The-Scene




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023