April 28, 2026 17:26:02

पंजाब में रेलवे ट्रैक पर धमाका:पटरी टूटी, पास ही चिथड़े उड़ी लाश भी मिली; एक सप्ताह पहले ब्लास्ट की धमकी आई थी

Apr28,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। अंबाला से अमृतसर रेल फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर सोमवार रात को IED धमाका हुआ। यह घटना रात करीब साढ़े 8 बजे रेलवे स्टेशन राजपुरा-शंभू के नजदीक हुई। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ, पंजाब पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ समय पहले ही रेल लाइनों पर सुरक्षा संबंधी धमकी मिली थी, जिसे पुलिस ने हल्के में लिया और कोई जांच नहीं हुई। इसके बाद यह घटना हुई है। घटनास्थल के पास एक अज्ञात शव भी बरामद किया गया है, जिसके चिथड़े उड़ गए थे। उसकी पहचान तरनतारण जिले के पंजवार गांव के रहने वाले जगरूप सिंह के रूप में हुई है। उसके शव के टुकड़े करीब 100 मीटर के दायरे में बिखरे मिले हैं। पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति ब्लास्ट करने आया था, जो खुद भी उड़ गया। स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि यह बड़ी घटना है, इसलिए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी जांच के लिए मौके पर पहुंच रही हैं।


यूपी-हरियाणा नंबर की 2 बाइक बरामद

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल के पास से 2 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं, जो यूपी और हरियाणा नंबर की बताई जा रही हैं। पुलिस इनकी पड़ताल करने में जुटी हुई है। जहां घटना हुई है, वह हरियाणा के पास लगता सुनसान इलाका है। इस घटना के संबंध में पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि कल देर रात पटियाला पुलिस को शंभू-हरियाणा बॉर्डर के पास एक रेलवे ट्रैक पर कम तीव्रता वाले विस्फोट (लो इंटेंसिटी एक्सप्लोजन) की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही डीआईजी पटियाला रेंज और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए।

धमाका करने वाला व्यक्ति मारा गया

एसएसपी ने बताया- मौके का मुआयना कर पता चला कि यह केवल एक विस्फोट नहीं था, बल्कि बड़ा बम धमाका करने का एक प्रयास (अटेम्प्टेड डिटोनेशन) था। जो व्यक्ति धमाका करने की कोशिश कर रहा था, उसकी इस प्रयास के दौरान मौत हो गई और उसका शव मौके से बरामद किया गया।अधिकारी ने कहा- इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति की जान या संपत्ति का कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने मौके से एक सिम कार्ड सहित अन्य सबूत बरामद किए हैं। इस पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश करने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है और इसमें जीआरपी, पीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी शामिल किया गया है।

Explosion-On-Railway-Track-In-Punjab-Track-Broken-Body-Found-In-Tatters-Nearby-Blast-Threat-Had-Been-Received-A-Week-Earlier




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023