May 7, 2026 16:22:16

कारोबारी की जिम में गंदी हरकत, लेडी जिम ट्रेनर से की छेड़छाड़, बोली- अचानक पीछे से आकर पकड़ा, अश्लील हरकतें कीं; पुलिस ने हिरासत में लिया

May2,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। जालंधर में एक कारोबारी ने महिला जिम ट्रेनर के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने कहा कि उस सयम जिम में कई लोग थे, इसी दौरान आरोपी अचानक पीछे से आया और पकड़ लिया। इसके बाद उसने अश्लील हरकतें कीं। जब उसने इसके का तुरंत विरोध किया और शोर मचाया। जिम में मौजूद अन्य लोग भी इस घटना को देखकर दंग रह गए। उसने तुरंत इसी शिकायत 112 पर कॉल कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची और पर पुलिस को कॉल कर दी और आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी करोबारी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, जालंधर की एक जिम में कल रात एक महिला ट्रेनर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब जिम में काफी संख्या में लोग मौजूद थे और महिला ट्रेनर अपनी ड्यूटी कर रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक मशहूर कारोबारी जिम में आया और उसने महिला ट्रेनर के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। आरोप है कि उसने अचानक पीछे से महिला को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

अश्लील हरकतें करने पर महिला ने शोर मचाया

महिला ट्रेनर ने तुरंत इसका विरोध किया और शोर मचा दिया। जिम में मौजूद अन्य लोग भी यह घटना देखकर हैरान रह गए। इसके बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और आरोपी हनी रंधावा को मौके से ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया, जहां देर रात तक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया जारी रही।

मामले की जांच कर रही पुलिस

इंस्पेक्टर रजवंत कौर ने बताया कि मामले की अभी जांच की जा रही है और अभी महिला को बयान के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुरूआत जानकारी के आधार पर FIR दर्ज कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिम में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेने की कोशिश की जा रही है, ताकि सबूतों को मजबूत किया जा सके।

Businessman-Molested-A-Female-Gym-Trainer-In-A-Gym-Said-She-Suddenly-Grabbed-Him-From-Behind-And-Made-Obscene-Gestures-Police-Detained-Him




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023