लुधियाना। लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित एसबीएस नगर में प्रॉपर्टी डीलर रिंकी अनेजा ने शकी हालातों में जहरीला पदार्थ निगलकर खुदखुशी कर ली। इस मामले में थाना दुगरी की पुलिस ने रिंपी की पत्नी जसलीन कौर की शिकायत पर लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के मुलाजिम हरप्रीत सिंह, राजेश बंसल, विनोद स्याल, पंकज गुप्ता, खुशवंत सिंह, प्रॉपर्टी डीलर रिशमजीत सिंह, प्रॉपर्टी डीलर अजीत सिंह स्वराज, मंजू गोयल, अनिल कुमार, रनवीर कौर गिल और वरुण गोयल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में रेड कर रही है। इस मामले में जसलीन कौर ने बताया कि उसके पति रिंपी अनेजा प्रॉपर्टी डीलर का कारोबार करते थे। जसलीन कौर ने बताया कि पति काफी दिन से परेशान थे। जब उन्हें पूछा तो उन्होंने बताया कि लोग उनके पैसे नहीं दे रहे हैं। मेरे पति ने इनसे करोड़ों रुपए लेने हैं। वो कह रहे थे कि ये पैसे नहीं दे रहे हैं, जिसकी वजह से मैं मानसिक तौर पर परेशान हो गया हूं। ये लोग मुझे बहुत दुखी और जलील करते हैं।
मरने के लिए डाल रहे थे दबाव
पत्नी ने कहा कि सभी आरोपी मेरे पति को कहते थे कि तू मर जा। हमने तेरे कोई पैसे नहीं देने। 6 मई शाम 4:38 बजे मेरे पति का फोन कुड़म चरणजीत सिंह को आया कि मैंने अपनी गाड़ी में सल्फाश की गोलियां खा ली हैं। मैं अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। रिश्तेदार कुड़म चरणजीत सिंह पति को अपनी गाड़ी में पहले दीपक अस्पताल ले गए और फिर वहां से फिर डीएमसी ले गए। डीएमसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने वीडियो भी बनाई और कहा कि मैंने अपने फोन में वीडियो बनाया है। वो वीडियो मेरे पति के फोन में अब भी है। वहीं जसलीन मुताबिक उन्होंने तरुण गोयल के 45 लाख रुपए देने थे। वह पैसों के लिए लगातार परेशान कर रहा था।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)