May 8, 2026 17:19:55

सांसद अमृतपाल की मां ने सीएम मान का हाथ पकड़ा, शुकराना यात्रा में हाई सिक्योरिटी के बीच पहुंची; पूछा- मेरे बेटे को पंजाब क्यों नहीं ला रहे

May7,2026 | Enews Team | Punjab

अमृतसर। अमृतसर में गुरुवार को सीएम भगवंत मान की “शुकराना यात्रा” के दौरान खडूर साहिब से सांसद व खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की मां ने उनसे सवाल पूछे। सांसद की मां बलविंदर कौर ने सीएम को दो-तीन बार आवाज लगाई। जब सीएम का ध्यान बलविंदर कौर की ओर गया, तो उन्होंने गाड़ी से नीचे झुककर उनकी बात सुनने की कोशिश की। तभी बलविंदर कौर ने सीएम का हाथ पकड़कर कहा- मैं अमृतपाल की मां हूं। सीएम साहब, आप भी किसी मां के बेटे हैं, मेरे बेटे की NSA हटने के बाद भी उसे पंजाब क्यों नहीं लाया जा रहा? इतने में सीएम हाथ छुड़वाते हुए पीछे हट गए। इस दौरान अमृतपाल समर्थकों ने सीएम के खिलाफ नारेबाजी भी की और मुर्दाबाद के नारे लगाए। हालांकि, सीएम मान अपने तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ गए और यात्रा जारी रखी। अमृतपाल सिंह फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। उन पर लगा NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) 22 अप्रैल को खत्म हो चुका है। इसके बावजूद वह जेल में हैं, क्योंकि उनके खिलाफ अन्य मामले अभी भी चल रहे हैं।

अजनाला हिंसा केस अभी जारी

अमृतपाल सिंह पर फरवरी 2023 में अजनाला पुलिस थाने में हुए हमले का केस दर्ज है। आरोप है कि वह अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे थे और एक साथी को छुड़ाने की कोशिश की थी। इस मामले में हत्या के प्रयास (धारा 307) समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने इस केस में अमृतपाल सिंह और उनके 41 साथियों को आरोपी बनाया है। हाल ही में उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अजनाला कोर्ट में पेश किया गया था, जहां अदालत ने उन्हें 30 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए थे। पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार से मांग की है कि अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही रखा जाए। सरकार का कहना है कि उन्हें पंजाब लाने से राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है, इसलिए सुरक्षा कारणों से यह जरूरी है।

Mp-Amritpals-Mother-Held-Cm-Manns-Hand-And-Arrived-Amid-High-Security-For-The-Shukrana-Yatra-Asking-Why-Are-You-Not-Bringing-My-Son-To-Punjab




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023