चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित राजभवन कूच करने मोहाली बॉर्डर पहुंचे पंजाब के किसान पुलिस से भिड़ गए। किसान कर्ज सीमा और MSP बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते दो बॉर्डर पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया गया। चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब से लगती सभी सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर सील कर दिया। जिसको कूदकर पार करते प्रदर्शनकारी को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद भी जब किसान नहीं रुके तो उनपर वाटर कैनन से पानी की बौछारें तक की गईं। चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि हालात को देखते हुए पूरी निगरानी रखी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें एसएसपी भी शामिल हैं, मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
इन मांगों को लेकर किसान कर रहे प्रदर्शन….
• 'दरियाई पानी' पर नई मांगः किसान 'दरियाई पानी' (नदी के पानी) के बंटवारे को रिपेरियन सिद्धांत के अनुसार करने की मांग कर रहे हैं और 'पंजाब पुनर्गठन एक्ट' की कुछ धाराओं को रद्द करने की मांग कर रहे हैं
• बिजली और कृषि कानून: वे केंद्र के प्रस्तावित 'बिजली संशोधन बिल 2025' और 'बीज कानून 2025' के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
• MSP की कानूनी गारंटी: लंबे समय से लंबित मांगों में सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी शामिल है।
• सहकारी ऋण सीमाएं: किसान सहकारी समितियों द्वारा रद्द की गई ऋण सीमाओं को बहाल करने की मांग कर रहे हैं। वे धान के सीजन के दौरान फुल क्षमता में बिजली और नहर के पानी की आपूर्ति की मांग कर रहे हैं।
चंडीगढ़ जाने वाली सड़क पर डायवर्जन
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के पीछे वाली चंडीगढ़ जाने वाली सड़क पर डायवर्जन किया गया है। मटौर बैरियर पर भी ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। बाकी सभी जगह ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है और लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)