लुधियाना। लुधियाना में जालंधर बाइपास के नजदीक एक ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल को क्यूआर कोड से रिश्वत लेने की वीडियो सामने आई है। यह विवाद काफी तेजी से बढ़ रहा है। जहां एक ट्रैफिक कॉन्स्टेबल ऑटो ड्राइवर को चालान का डर दिखाकर खुलेआम सौदेबाजी करता दिखाई दे रहा है। कॉन्स्टेबल के साथ मौके पर एएसआई भी खड़ा था। वीडियो में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि रिश्वत की रकम कैश में नहीं, बल्कि पास के एक रेहड़ीवाले के QR कोड के जरिए ट्रांसफर करवाई गई, ताकि सीधे लेन-देन का कोई सबूत न रहे। चाय की चुस्कियों के बीच हुई इस डील में पहले 500 रुपए की मांग की गई, लेकिन बाद में मामला 300 रुपए में तय हो गया। पुलिसकर्मी के इशारे पर रेहड़ी वाला अपना अकाउंट चेक करता है और पैसे ट्रांसफर होने की पुष्टि खुद दुकानदार करता है। उधर, एसीपी जतिन बंसल ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, रेहड़ीवाले को बुलकार पूछताछ करेंगे, इसे बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Ludhiana-Traffic-Police-Constable-Accused-Of-Taking-Bribe-Using-Qr-Code-Video-Goes-Viral
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)