September 10, 2026 01:36:35
हरभजन की सुरक्षा मामले में सरकार को फटकार:सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी; सुरक्षा को लेकर

हरभजन की सुरक्षा मामले में सरकार को फटकार:सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी; सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं सरकार

May20,2026 | Enews Team | Punjab

चंडीगढ़। क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की सुरक्षा के मामले में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस गंभीर मामले को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है। पिछली सुनवाई में साफ निर्देश के बावजूद बुधवार को जब सरकारी वकील ने फिर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा।इस पर अदालत ने कहा कि पहले जब समय दिया जा तो आज फिर समय मांगने का क्या औचित्य है। हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए अगले बुधवार (27 मई 2026) तक का अंतिम अवसर दिया है। जब सुनवाई शुरू हुई तो हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार द्वारा इस मामले में विस्तृत लिखित जवाब दाखिल करने में बार-बार की जा रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई और फटकार लगाई। इस दौरान अदालत ने पंजाब को अगले बुधवार (27 मई 2026) तक हर हाल में अपना फाइनल जवाब पेश करने का आखिरी और अंतिम अवसर दिया है। हाई कोर्ट ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि अगले बुधवार तक सरकार का जवाब नहीं आया, तो पंजाब पुलिस के एडीजीपी (सुरक्षा) को खुद कोर्ट में हाजिर होना पड़ेगा। कोर्ट ने अपना अंतरिम आदेश बरकरार रखा है कि केस चलने तक हरभजन सिंह और उनके परिवार की शारीरिक सुरक्षा में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।

Government-Rebuked-In-Harbhajans-Security-Case-High-Courts-Harsh-Comment-During-Hearing-Government-Not-Serious-About-Security

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026