लुधियाना। ताजपुर रोड पर स्कूटी पर मां के साथ जा रही एक बच्ची और उसकी मां सड़क पर खुले सीवरेज होल में स्कूटी समेत जा गिरे। मां ने शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने इकट्ठे होकर बच्ची को बाहर निकाला। ये वीडियो केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शुक्रवार को शेयर किय। जानकारी के अनुसार एक बच्ची अपनी मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी। सड़क पर सीवरेज ब्लॉक के कारण सारा गंदा पानी बाहर निकला हुआ था। वहां सीवरेज होल खुला होने के कारण स्कूटी गटर में फंस गई। जिससे बच्ची व उसकी मां गिर गए। जबकि बच्ची भी स्कूटी के साथ ही गटर में फंस गई। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने पोस्ट में लिखा- विज्ञापन वाइब्रेंट पंजाब दिखाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत "बर्बाद पंजाब" है। लुधियाना की ताजपुर रोड का यह नजारा AAP सरकार के झूठे विकास मॉडल पर एक जोरदार तमाचा है। उन्होंने आगे लिखा- पंजाब को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। क्या यही भगवंत मान का बदलाव है? जहां एक आम आदमी को सड़क पर चलते हुए भी मौत का डर सताता है। यह घोर आपराधिक लापरवाही है। लोगों ने बताया कि इलाके में डेयरियों का गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है। पानी इतना ज्यादा होता है कि सड़क के गड्ढों और गटर का बिल्कुल पता नहीं चलता, जिससे यहां रोजाना ऐसे हादसे होते रहते हैं।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)