May 25, 2026 23:45:45

कपिल शर्मा के घर पर 2 राउंड फायरिंग, पुलिस का इनकार; कनाडा में कैफे पर भी फायरिंग हो चुकी

May25,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर के बाहर सोमवार को फायरिंग होने की खबर आई। कपिल के परिवार से जुड़े सूत्रों ने दावा किया कि हमलावर बाइक पर आए और 2 राउंड फायरिंग करके भाग गए। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। ACP कमलजीत सिंह औलख ने कहा- गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। अमृतसर के पॉश इलाके हॉली सिटी में कपिल शर्मा का घर है। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया। आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। घर और आसपास के VIP घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया। इस घर में कपिल के बहन और जीजा रहते हैं, जबकि कपिल शर्मा फिलहाल परिवार के साथ मुंबई में हैं। इससे पहले उनके कनाडा में स्थित कैफे पर 3 बार फायरिंग हुई थी। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि फायरिंग की घटना को लेकर कुछ गैर-जिम्मेदार लोग अफवाहें फैला रहे हैं। सभी से अपील है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सोर्स से जारी सही जानकारी पर ही भरोसा करें।

कनाडा में स्थित 'Kap's Cafe' पर भी हो चुकी है गोलीबारी

कपिल शर्मा का कैप्स कैफे कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सरे में है। इस पर जुलाई, अगस्त और अक्टूबर 2025 में भी फायरिंग हुई थी। जुलाई में हुए हमले में हमलावरों ने कैफे पर 9 राउंड फायरिंग की थी। तब हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली थी। इसके बाद अगस्त में कैफे पर फायरिंग की गई। इसमें कैफे की खिड़कियों में छह गोलियों के निशान और टूटा हुआ शीशा दिखाई दिया था। तब लॉरेंस गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों का एक पोस्ट वायरल हुआ था, इसमें कपिल के कैफे पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई थी। तीसरी बार अक्टूबर में कैफे पर फायरिंग हुई। फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू नेपाली ने ली थी।

Two-Rounds-Of-Firing-At-Kapil-Sharmas-House-Police-Deny-Firing-Also-Occurred-At-A-Cafe-In-Canada




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023