June 13, 2026 14:57:31

पंजाब में दिल दहलाने वाली घटना, मां के बॉयफ्रेंड ने बेटी की हत्या कर लाश सूटकेस में पैक की, धमकी देने पर रची साजिश

Jun6,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। होशियारपुर के जंगल में सूटकेस से 14 वर्षीय लड़की का जला हुआ शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि युवती की हत्या उसकी मां के लिव-इन पार्टनर ने की थी। आरोपी का दावा है कि उसे लड़की का लड़कों से मिलना-जुलना पसंद नहीं था। वह जब उसे इस बात को लेकर रोकता-टोकता था तो लड़की उसकी मां के साथ उसके रिश्ते की बात सबको बताने की धमकी देती थी। इसी से नाराज होकर आरोपी ने पहले गला घोंटकर हत्या की, फिर शव को सूटकेस में पैक कर खुरालगढ़ के जंगल में ले जाकर जला दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी और मृतका की मां पिछले दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात कबूल कर ली है।

खुरालगढ़ जंगल में मिला जला हुआ शव

शुक्रवार को होशियारपुर के खुरालगढ़ क्षेत्र के जंगल में एक सूटकेस से लड़की का जला हुआ शव बरामद हुआ। शव इतनी बुरी तरह जल चुका था कि केवल हड्डियां ही बची थीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।  युवती की मां ऊषा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी बेटी राधिका को कोई युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। वह 10वीं क्लास में पढ़ती थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और संदिग्ध युवकों से पूछताछ की।

आरोपी मां के साथ 2 साल से लिव-इन में रह रहा था

नवांशहर थाना सिटी के प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि एसबीएस नगर के गांव जाडली का रहने वाला गुरविंदर सिंह और मृतका की मां ऊषा पिछले दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। गुरविंदर की उम्र अभी 23 साल है और लड़की की मां की उम्र 32 साल के करीब है। महिला तलाकशुदा है। आरोपी दुबई से लौटने के बाद महिला के संपर्क में आया था। दोनों नवांशहर में किराए के मकान में साथ रह रहे थे।

In-A-Shocking-Incident-In-Punjab-The-Mothers-Boyfriend-Murdered-The-Daughter-And-Packed-Her-Body-In-A-Suitcase-Plotting-The-Case-After-Receiving-Threats




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023