पंजाब। अबोहर के गांव सैदांवाली निवासी एक आईटीआई छात्र ने आज सुबह गांव के निकट रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कई महीनों से नौकरी न मिलने के कारण मानसिक रूप से परेशान था। युवक की पहचान मृतक की पहचान 22 साल के लीलाधर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी अबोहर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। नर सेवा नारायण सेवा समिति की मदद से शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। समिति के सेवादार बिट्टू नरूला ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 9:30 बजे घटना की जानकारी मिली थी। इसके बाद साथी सोनू ग्रोवर के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां जीआरपी अधिकारी अजीत सिंह और उनकी टीम मौजूद थी। मृतक के परिजन और गांव के सरपंच भी मौके पर उपस्थित थे। गांव के सरपंच रमन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान 22 वर्षीय लीलाधर 12वीं पास था और आईटीआई करने के साथ-साथ रेलवे में नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहा था। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। कई परीक्षाएं देने के बावजूद नौकरी न मिलने से लीलाधर हताश था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। सरपंच ने यह भी बताया कि यह गांव में ऐसी पहली घटना नहीं है; कुछ साल पहले भी एक युवा ने नौकरी न मिलने से निराश होकर आत्महत्या कर ली थी।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)