June 21, 2026 13:39:40

पंजाब में दिल दिहला देने वाली वारदात, बीच सड़क युवक की काट डाली गर्दन, सब्जी मंडी में मुनीम था युवक

Jun17,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। जाब में मानसा जिले के बुढलाडा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गांव दरियापुर खुर्द निवासी 29 वर्षीय राजदीप सिंह की अज्ञात हमलावरों ने बीच सड़क पर गर्दन काटकर हत्या कर दी। राजदीप रोज की तरह सुबह करीब साढ़े चार बजे सब्जी मंडी के लिए घर से निकला था, लेकिन कुछ ही दूरी पर हमलावरों ने उसे घेर लिया। पुलिस के अनुसार हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच के अनुसार राजदीप सिंह बुढलाडा की सब्जी मंडी में मुनीम का काम करता था। वह हर दिन की तरह सुबह अपने काम पर जा रहा था। परिवार का कहना है कि घर से निकलने के करीब 15 मिनट बाद ही कुछ लोगों ने रास्ते में उसे रोक लिया। हमलावरों ने पहले उसकी स्कूटी को रोककर उसे नीचे गिराया। इसके बाद उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। पुलिस को घटनास्थल से मिले शुरुआती साक्ष्य बताते हैं कि हमलावरों ने राजदीप पर कई वार किए, जिससे उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला।

रेलवे फाटक के पास मिला खून से लथपथ शव

दरियापुर और कुलाना के बीच रेलवे फाटक के नजदीक लोगों ने सड़क पर एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत परिवार और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान राजदीप सिंह के रूप में की। पुलिस अधिकारियों ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। वारदात स्थल से कई महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए हैं। 

दो बच्चों का पिता था राजदीप

राजदीप सिंह विवाहित था और दो बच्चों का पिता था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार राजदीप पिछले कई वर्षों से सब्जी मंडी में काम कर रहा था। परिवार का कहना है कि उनकी किसी से कोई बड़ी दुश्मनी नहीं थी, इसलिए वे इस घटना से पूरी तरह स्तब्ध हैं। मृतक की मां जसबीर कौर ने कुछ पड़ोसी लोगों पर संदेह जताया है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले पड़ोस के एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद कुछ लोगों ने उनके परिवार पर तरह-तरह के आरोप लगाने शुरू कर दिए थे। जसबीर कौर का कहना है कि इन आरोपों के कारण उनका परिवार लंबे समय से मानसिक दबाव में था। उन्होंने मांग की है कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे और यदि किसी व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हत्या के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। जांच टीम परिवार द्वारा जताए गए संदेह सहित सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।

Horrifying-Incident-In-Punjab-Young-Man-Beheaded-In-The-Middle-Of-The-Road-He-Worked-As-An-Accountant-At-A-Vegetable-Market




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023