September 10, 2026 05:59:28
कार का पीछा कर फायरिंग:कारोबारी को 3 गोलियां मारीं, खुद गाड़ी चलाकर दोस्त के पास पहुंचा

कार का पीछा कर फायरिंग:कारोबारी को 3 गोलियां मारीं, खुद गाड़ी चलाकर दोस्त के पास पहुंचा

Jun22,2026 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर | 88 फुट रोड इलाके में शनिवार शाम को एक कारोबारी युवक पर फायरिंग कर दी गई। दो युवकों ने उसकी गाड़ी का पीछा कर गोलियां मारीं, जिसमें कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पीठ और दिल के पास 3 गोलियां लगी हैं।गोली लगने के बाद खून से लथपथ युवक खुद ही कार चलाकर अपने दोस्त के पास पहुंचा था, जिसने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की है। हालांकि, किसी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई।

घायल के साथ युवक मन्नू ने बताया है- बिल्ला मुझे छोड़कर चला गया था। कह रहा था कि अपनी भांजी को भी लेकर आता हूं। उसे भी यह जगह दिखा दूंगा। थोड़ा देर बाद उसकी गाड़ी लौटी। उसमें बिल्ला लहूलुहान था।

मन्नू ने बताया कि बिल्ला के 3 गोलियां लगी थीं। वह जैसे-तैसे कर मुझ तक पहुंचा और मैं उसे अफरातफरी की स्थिति में अस्पताल ले गया। वहां उसका इलाज शुरू हुआ और मैंने ही बिल्ला के घरवालों को वारदात की सूचना दी थी।

वहीं, सदर थाने के SHO किरनदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच वर्ष 2022 से लगातार विवाद चला आ रहा था। शुरुआत में दोनों आपस में अच्छे दोस्त थे, लेकिन समय के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर उनके बीच मनमुटाव बढ़ता गया। यह विवाद धीरे-धीरे दुश्मनी में बदल गया, जिसके चलते हालात इतने बिगड़ गए और आरोपियों ने गोलियां चला दीं।

Car-Chased-And-Fired-Upon-Businessman-Shot-Three-Times-Drove-Himself-To-A-Friend-S-Place

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं