June 23, 2026 23:50:56

पंजाब में Rss ऑफिस के पास पेट्रोल बम से हमला:बठिंडा में Bjp नेता के क्लिनिक पर फेंका, स्कूटी जली; Cm भगवंत मान का भी आज दौरा

Jun23,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। बठिंडा में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दौरे से ठीक पहले सोमवार रात को बीजेपी नेता व डॉक्टर तरसेम गर्ग के क्लिनिक पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। बाइक पर आए 2 नकाबपोशों ने क्लिनिक की ओर पेट्रोल बम फेंका। इस हमले में क्लिनिक के गेट के अंदर खड़ी एक एक्टिवा को आग लग गई। क्लिनिक में मौजूद युवकों ने हल्ला मचाया तो नकाबपोश भाग निकले। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। क्लिनिक के पास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का भी बड़ा कार्यालय है। हमले के समय क्लिनिक में मौजूद रहे एक युवक ने बताया है कि भाजपा नेता व डॉ. तरसेम गर्ग के हैनमैन क्लिनिक के सामने सोमवार रात करीब 10 बजे दो नकाबपोश पहुंचे। उनमें से एक व्यक्ति गेट के बाहर खड़ा होकर बोतल में आग लगा रहा था, जबकि दूसरा घटना का वीडियो बना रहा था। इसके बाद हमलावर ने क्लिनिक के गेट के अंदर पेट्रोल बम फेंक दिया। बम स्कूटी पर गिरा, जिससे स्कूटी में आग लग गई। यह देखकर हमने जैसे ही शोर मचाया, हमलावर अपनी बाइक लेकर वहां से भाग गए। इसकी सूचना तुरंत डॉ. तरसेम को फोन पर दी गई। डॉक्टर ने कहा कि पुलिस को फोन कर सूचित करो। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी देर में डॉ. तरसेम गर्ग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस भी आ गई थी।


डॉक्टर बोले- मेरी किसी से दुश्मनी नहीं

मौके पर पहुंचे डॉ. तरसेम गर्ग से पुलिस ने पूछताछ की। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही उन्हें कभी कोई धमकी मिली है। उन्होंने कहा कि अचानक हुए इस हमले से वह खुद भी हैरान हैं। वहीं, मौके पर पहुंचे SP नरेंद्र सिंह ने बताया कि 2 लोगों ने डॉक्टर के क्लिनिक के अंदर पेट्रोल बम फेंका है। पुलिस की सभी टीमें जांच में जुट गई हैं और दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

AAP से नाराज होकर BJP में हुए थे शामिल

डॉ. तरसेम गर्ग पहले आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ट्रेड विंग के सेक्रेटरी पद की दौड़ में थे। बठिंडा नगर निगम चुनावों के दौरान इस पद पर चुने गए थे। हालांकि, कुछ समय बाद वह AAP से नाराज होकर BJP में शामिल हो गए। उनके क्लिनिक के ठीक सामने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का एक बड़ा कार्यालय भी है।

Petrol-Bomb-Attack-Near-Rss-Office-In-Punjab-Thrown-At-Bjp-Leaders-Clinic-In-Bathinda-Scooter-Gutted-Cm-Bhagwant-Mann-Also-Visiting-Today




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023