November 17, 2026 22:09:33

फौजी की लव मैरिज का दर्दनाक अंतर, कार में बैठाकर नहर में डुबाकर मार डाली पत्नी, खुद तैरकर बाहर आ गया; 2 साल पहले लव मैरिज की थी

Jun24,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के पटियाला में एक फौजी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसने पहले पत्नी को कार में बैठाया और फिर भाखड़ा नहर में गिरा दी। खुद फौजी होने के कारण पति तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया, जबकि पत्नी की डूबने से मौत हो गई। 23 जून की रात फौजी पत्नी से किसी विवाद के बाद उसे भाखड़ा नहर पर बने पुल पर ले गया था। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर मृतका का शव बरामद किया। पुलिस ने मृतका के भाई गुरजीत सिंह के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब पत्नी की हत्या के पीछे की असल वजह का पता लगा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान मानसा के गांव बाजेवाला निवासी हैप्पी सिंह (32) के रूप में हुई है। वह भारतीय सेना में कार्यरत है। पुलिस के मुताबिक, मृतका के परिजनों ने शिकायत में आरोप लगाया है कि हैप्पी सिंह और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। दोनों के रिश्तों में लगातार तनाव बना हुआ था और आए दिन झगड़े होते रहते थे।

2024 में की थी लव-मैरिज, परिवार था खिलाफ

मृतका रमणदीप कौर (30) और हैप्पी सिंह ने वर्ष 2024 में लव-मैरिज की थी। मृतका के भाई गुरजीत सिंह के अनुसार, हैप्पी सिंह के माता-पिता रमणदीप को अपने घर में रखने के लिए तैयार नहीं थे। इसी वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पिछले कुछ समय से संगरूर में अलग रह रहे थे। शिकायत के मुताबिक, 23 जून 2026 को हैप्पी सिंह अपनी पत्नी को कार में बैठाकर पटियाला के पसियाना पुल के पास भाखड़ा नहर पर ले गया। वहां कार को नहर में गिरा दिया गया। कार के पानी में गिरते ही रमणदीप कौर उसमें फंस गई और बाहर नहीं निकल सकी। इस दौरान उसकी डूबने से मौत हो गई, जबकि हैप्पी सिंह नहर से सुरक्षित बाहर निकल आया।

भाई की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज

घटना के बाद मृतका के भाई गुरजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। शिकायत के आधार पर पसियाना थाना पुलिस ने आरोपी फौजी हैप्पी सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस बोली- आरोपी गिरफ्तार, जल्द हत्या की वजह पता चलेगी

पटियाला के पसियाना थाने के एसएचओ गुरप्रीत सिंह संगराओ ने बताया कि बुधवार सुबह नहर में कार तैरती देख एक युवक ने उन्हें जानकारी दी। इसके बाद वो अपनी टीम और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे और मृतका के शव को कार समेत बाहर निकाला।उन्होंने कहा कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उससे हत्या की असल वजह पता लगाई जाएगी।

Tragic-End-To-A-Soldiers-Love-Marriage-He-Drove-His-Wife-Into-A-Canal-And-Drowned-Her-While-He-Managed-To-Swim-To-Safety-The-Couple-Had-Married-For-Love-Two-Years-Ago




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023