September 11, 2026 04:43:40
भारत के इस नामी क्लब का पूर्व मालिक निकला आईएसआई ड्रग सिंडिकेट का मेंबर, 21000 करोड़ की ड्रग्स में रह

भारत के इस नामी क्लब का पूर्व मालिक निकला आईएसआई ड्रग सिंडिकेट का मेंबर, 21000 करोड़ की ड्रग्स में रहा शामिल, ईडी ने किया गिरफ्तार

Jun26,2026 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने दिल्ली के पार्टी सर्किट में जाने-माने चेहरे और 'प्लेबॉय क्लब' के पूर्व फ्रैंचाइजी होल्डर हरप्रीत सिंह तलवार को गिरफ्तार कर लिया है। तलवार पर 2021 में मुंद्रा पोर्ट ड्रग्स जब्ती मामले (जिसकी कीमत 21,000 करोड़ रुपये थी) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आईएसआई समर्थित इंटरनेशनल ड्रग तस्करी सिंडिकेट में शामिल होने का आरोप है। ईडी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में तलवार के पांच ठिकानों पर तलाशी के बाद बुधवार को उन्हें हिरासत में लिया गया था। उन पर आईएसआई से जुड़े पाकिस्तानी और अफगान नागरिकों के साथ मिलकर ड्रग्स की तस्करी करने और अपने हॉस्पिटैलिटी बिजनेस के जरिए 'नार्को मनी' (ड्रग्स से कमाए पैसे) का इस्तेमाल करने का आरोप है। हरप्रीत सिंह तलवार दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित सम्राट होटल से अपना नाइटक्लब चलाता था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी उसे पूर्व में गिरफ्तार किया था। एनआईए की जांच में ये बात सामने आई थी कि वह अफगानिस्तान और पाकिस्तान से संचालित होने वाले एक बेहद खतरनाक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का मुख्य सदस्य है। केंद्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक, तलवार भारत में नशीले पदार्थों की अवैध खेप मंगाने के लिए कई तरह की शेल संस्थाओं (फर्जी कंपनियों) का इस्तेमाल कर रहा था। वह इन फर्जी कंपनियों के जरिए विदेशों से ड्रग्स आयात करता था और फिर दिल्ली में मौजूद उन अफगान नागरिकों तक इसे पहुंचाता था जो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी जैसे राज्यों में हेरोइन के शुद्धिकरण और उसे बांटने में शामिल दिल्ली-स्थित अफगान नागरिकों तक इसे पहुंचाने में मदद करते थे।

Former-Owner-Of-This-Renowned-Indian-Club-Turns-Out-To-Be-A-Member-Of-An-Isi-Linked-Drug-Syndicate-Involved-In-A-21000-Crore-Drug-Racket-Arrested-By-The-Ed



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं