September 10, 2026 04:06:36
लुधियाना के नामी फर्नेस कारोबारी बाप और बेटे ने कर डाला फ्रॉड, केके एलॉयस के मालिकों ने मारी 5.65 कर

लुधियाना के नामी फर्नेस कारोबारी बाप और बेटे ने कर डाला फ्रॉड, केके एलॉयस के मालिकों ने मारी 5.65 करोड़ की ठगी, मामला दर्ज

Jun27,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना की नामी फर्नेस फर्म के कारोबारी बाप बेटे ने एक लोहा व्यापारी से स्क्रैप लेकर 5.65 करोड़ रुपए की ठगी कर ली। थाना साहनेवाल की पुलिस ने मंडी गोबिंदगढ़ के माध्व भारती की शिकायत पर सिविल लाइन के महेश गुप्ता और बेटे प्रियंक गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता  अनुसार आरोपी महेश गुप्ता और प्रियंक गुप्ता केके एलॉयस कंपनी के मालिक है। शिकायतकर्ता के अनुसार वे और अनमोल मित्तल दलालों के जरिए स्क्रैप का माल लेकर अलग अलग फर्मों को बेचते हैं। माध्व भारती के दोस्त हर्ष की रामजी ट्रेडर्स और अनमोल मित्तल के दोस्त अमरजीत सिंह की मोगा एंटरप्राइज फर्म है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी माध्व गुप्ता ने दलाल उमंग शर्मा के जरिए उनसे माल खरीदा। एक अप्रैल 2024 से लेकर 30 जून 2024 तक केके एलॉयस यूनिट-2 को स्क्रैप लोहा 180 टन 830 किलो दिया गया। जिसकी कीमत 88.30 लाख बनती थी। जिसमें से आरोपियों ने 69.97 लाख दे दिए, जबकि 28.32 लाख नहीं दिए। इसके बाद बेदी स्टील्ज को एक अप्रैल 2024 से लेकर 18 जुलाई 2024 तक 2.90 करोड़ की 258 टन स्क्रैप दी गई। जिसमें से आरोपियों ने 2.17 करोड़ वापिस कर दिए, जबकि 73 लाख पेडिंग थे। जिसके बाद केके एलॉयस फर्म द्वारा अलग अलग ऑर्डर में 15.78 लाख, 1.48 करोड़, 2.24 करोड़ की रकम वापिस नहीं की। कुल मिलाकर 5.65 करोड़ रुपए की पेमेंट आरोपियों के पास पेडिंग है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों की और से महेश गुप्ता और प्रियंक गुप्ता की और से उनसे सामान खरीदकर उसके जाली बिल बनाकर जीएसटी विभाग से जीएसटी भी हासिल कर लिया है। 


कई सो करोड़ की बोग्स बिलिंग कर चुके आरोपी

इससे पहले महेश और प्रियंक गुप्ता पर जीएसटी विभाग द्वारा रेड की गई थी। इनकी और से बोग्स बिलिंग के जरिए कई सो करोड़ की ठगी की थी। विभाग द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद दोनों जेल भी रहे और जमानत पर रिहा होकर वापिस आए। हालांकि इनकी गिरफ्तारी के बाद कई और कारोबारी भी रडार पर आए थे। जिनकी गिरफ्तारियां भी हुई थी।

Prominent-Father-Son-Furnace-Business-Duo-From-Ludhiana-Commit-Fraud-Owners-Of-Kk-Alloys-Swindle-5-65-Crore-Case-Registered



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026