September 10, 2026 03:43:50
पंजाब में पत्नी को मामा के बेटे से हुआ प्यार, पति मार डालास खुद पुलिस बुलाई, फिर बोली- पता नहीं कौन

पंजाब में पत्नी को मामा के बेटे से हुआ प्यार, पति मार डालास खुद पुलिस बुलाई, फिर बोली- पता नहीं कौन मार गया

Jun27,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के मानसा में पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पति का शव उसके घर के आंगन में चारपाई पर पड़ा मिला। हत्या के बाद खुद पुलिस को शिकायत देकर कहा कि पति को कुछ अनजान लोगों ने मार डाला है। शुक्रवार को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 24 घंटे में पूरा मामला सुलझा दिया। पुलिस ने जांच की तो खुलासा हुआ कि पत्नी ने ही पति को मारा। उसका पति के मामा के बेटे संग ही अफेयर चल रहा था। SSP भगीरत मीना ने बताया कि मामले में आरोपी पत्नी-बॉयफ्रेंड समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। मानसा के कोट धर्मू गांव में गुरुवार शाम तरसेम सिंह (38) नामक युवक की हत्या कर दी गई। वो मार्बल मिस्त्री था और दो बच्चों का पिता था। चार दिन पहले ही तरसेम अपनी पत्नी और बच्चों को स्कूल की गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए उनके ननिहाल गांव बोहा छोड़कर आया था। जिसके बाद उसकी घर पर ही हत्या कर दी गई।

पत्नी ने ही पुलिस को दी शिकायत

हत्या की खबर मिलते ही पत्नी जगजीत कौर (38) घर लौटी और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई। पत्नी ने कहा कि पति घर में अकेला था और उसका गला घोंटकर कुछ अनजान लोग मार गए। पुलिस जांच के दौरान मृतक के भाई विक्की सिंह के बयान के आधार पर यह सामने आया कि मृतक की पत्नी जगमीत कौर के पति के मामा के बेटे दीप सिंह (40) उर्फ कालू के साथ अवैध संबंध थे। पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड संग ही पति की हत्या की साजिश रची थी।

काम सीखने आया था दीप सिंह

पुलिस के अनुसार, दीप सिंह लगभग सवा साल पहले काम सीखने के लिए तरसेम सिंह के घर आया था, इसी दौरान उसकी पत्नी के साथ नजदीकियां बढ़ीं और अफेयर में आ गया। इसके बाद तरसेम सिंह को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची। इसके बाद दीप सिंह अपने साथी गोबिंद सिंह के साथ दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ और कथित तौर पर परने (कपड़े) से तरसेम सिंह का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

ऐसे हुआ हत्या का खुलासा

हत्या का खुलासा तब हुआ जब मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि उनके घर में पहले भी क्लेश रहता था और भाई की पत्नी के किसी के साथ नाजायज संबंध थे। इसके बाद जब पुलिस ने जांच की तो अफेयर की बात सामने आई। पत्नी जगजीत कौर से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने खुद सारा खुलासा कर दिया। पुलिस ने जगमीत कौर, दीप सिंह उर्फ कालू और गोबिंद सिंह (35) को गिरफ्तार कर लिया है। SSP भगीरत मीना ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि हत्या में इस्तेमाल किया गया परना, मोटरसाइकिल और अन्य साक्ष्य बरामद किए जा सकें।

In-Punjab-A-Woman-Fell-In-Love-With-Her-Maternal-Cousin-And-Killed-Her-Husband-She-Called-The-Police-Herself-Then-Claimed-She-Didnt-Know-Who-Had-Committed-The-Murder



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026