September 11, 2026 04:17:11
ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के होटल के रुम में युवक-युवती की लाशें मिली, दोनों को गोली लगी हुई

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के होटल के रुम में युवक-युवती की लाशें मिली, दोनों को गोली लगी हुई

Jul1,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। खन्ना में बुधवार शाम एक नामी होटल के कमरे में युवक-युवती के खून से लथपथ शव मिले। दोनों के शरीर पर गोली लगी है और मौके से एक पिस्तौल भी बरामद हुई। दोनों आज तड़के होटल पहुंचे थे और रूम बुक किया था। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर होटल स्टाफ ने दरवाजा खोलने की कोशिश की। दरवाजा नहीं खुलने पर उसे तोड़ा गया, जिसके बाद अंदर दोनों के शव पड़े मिले। पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि होटल प्रबंधन ने कथित तौर पर दोनों से कोई पहचान पत्र लिए बिना ही रूम दे दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पिस्तौल को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ग्रीनलैंड होटल के सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Bodies-Of-A-Young-Man-And-Woman-Found-In-A-Ludhiana-Hotel-Room-Both-Had-Sustained-Gunshot-Wounds

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं