लुधियाना | टिब्बा रोड इलाके में मोबाइल स्नैचिंग कर भाग रहे बदमाशों में से एक को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। जबकि उसके बाकी साथी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार होने में कामयाब रहे। गुस्साए लोगों ने पकड़े गए युवक को सड़क किनारे एक बिजली के खंभे से बांध दिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी।वारदात कल रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।हंगामे और मारपीट की सूचना मिलते ही नजदीकी पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला और खंभे से बंधे आरोपी को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी को चौकी ले गई है, जहां उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर फरार हुए उसके बाकी साथियों (बाकी लुटेरों) का पता लगाया जा रहा है। इलाके के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि फरार आरोपियों की बाइक का नंबर और पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गैंग को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)