September 10, 2026 02:13:32
मोहाली के चर्चित एकम ढिल्लों केस में पत्नी को उम्रकैद, 6 फुट के पति की हत्या कर ढाई फीट के सूटकेस मे

मोहाली के चर्चित एकम ढिल्लों केस में पत्नी को उम्रकैद, 6 फुट के पति की हत्या कर ढाई फीट के सूटकेस में पैक किया, Bmw से ले जाते वक्त पोल खुली

Jul3,2026 | Enews Team | Punjab

मोहाली। मोहाली में पति की हत्या करने वाली पत्नी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 90 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर उसे अतिरिक्त सजा काटनी होगी। दोषी सीरत कौर ने 9 साले पहले पति एकम ढिल्लों की हत्या की थी। उसने 6 फीट के पति को मारकर ढाई फीट के सूटकेस में पैक किया था। सीरत सूटकेस को ठिकाने लगाने के लिए उसे BMW कार में ले जा रही थी, तभी उसकी पोल खुल गई थी। शुक्रवार को मोहाली कोर्ट ने उसे सजा सुनाई। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कोर्ट से सीरत के लिए फांसी की मांग की थी। हालांकि, कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि चूंकि महिला का यह पहला अपराध है और उसकी उम्र को देखते हुए यह मामला ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ की कैटेगरी में नहीं आता। इसलिए उसे उम्रकैद की सजा दी जाती है। यह घटना 18 और 19 मार्च 2017 की दरमियानी रात मोहाली के फेज-3B1 स्थित मकान नंबर 116 में हुई थी। मृतक एकम ढिल्लों पेशे से एक नामी बिल्डर था और अपने परिवार के साथ रहता था।

आधी रात को गूंजी चीख, गोली चली

एकम और सीरत के 11 साल के बेटे गुरनिवाज सिंह ने कोर्ट में गवाही दी कि वारदात की रात उसने अपने पिता की चीख और फिर गोली चलने की आवाज सुनी थी। जब उसने कमरा खोलने की कोशिश की, तो मां (सीरत) ने बाहर से कुंडी लगा दी थी और कहा कि यह आवाज टीवी से आ रही है, तुम सो जाओ। सीरत ने यूएस-मेड 7.65 एमएम की अवैध पिस्टल से एकम के सिर में गोली मारी थी।

गाड़ी में रखे सूटकेस से टपक रहा था खून

अगली सुबह (19 मार्च) एकम के भाई दर्शन सिंह ढिल्लों और पिता जसपाल सिंह को किसी परिचित से भाई के घर पर कुछ गड़बड़ होने की सूचना मिली। जब वे मौके पर पहुंचे, तो कोठी के बाहर एकम की BMW कार (CH-04-F-0027) खड़ी थी और उसके पिछले दरवाजे के पास जमीन पर खून बिखरा था। कार खोलने पर पिछली सीट पर एक बड़ा काले रंग का सूटकेस मिला, जिससे खून रिस रहा था। सूटकेस खोलने पर अंदर खून से लथपथ एकम की लाश बंद थी।

सीसीटीवी फुटेज ने खोली पूरी पोल

पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज इस मामले का सबसे अहम सबूत बनी। फुटेज में साफ दिख रहा था कि सीरत कौर सुबह करीब 8:30 बजे अकेले ही सूटकेस को सीढ़ियों से नीचे घसीट रही थी। उसने सूटकेस को नीचे लाने के बाद सीढ़ियों पर लगे खून के धब्बों को पोंछे से साफ भी किया था। बाद में उसने ऑटो ड्राइवर की मदद से सूटकेस को BMW कार की पिछली सीट पर रखवा दिया था

गरुद्वारे के पास कपड़े जलाए

वारदात को अंजाम देने और लाश को ठिकाने लगाने में नाकाम रहने के बाद सीरत घर से फरार हो गई। इसके बाद सीरत फेज-8 के गुरुद्वारा अंब साहिब गई, जहां उसने खून से सने कपड़े और चप्पलें एक काले लिफाफे में पेड़ के पास छिपा दिए।

हत्या के बाद सैलून गई, नया फोन खरीदा

वह फेज-3B2 के सैमसंग शोरूम पहुंची, जहां क्रेडिट कार्ड स्वाइप करके 8,800 रुपए का नया मोबाइल फोन खरीदा और लैंडलाइन से कुछ कॉल किए। हत्या के कुछ ही घंटों बाद सीरत मोहाली के 'जुकेरो सैलून' पहुंच गई, जहां उसने बाकायदा हेड वॉश (बाल धुलवाए) कराया और कर्मचारियों से फोन मांगकर कई कॉल किए। सीसीटीवी में वह गुलाबी टॉप और ब्लैक ट्रैक पैंट में नजर आ रही थी।

In-The-High-Profile-Ekam-Dhillon-Case-In-Mohali-The-Wife-Has-Been-Sentenced-To-Life-Imprisonment-She-Murdered-Her-6-Foot-Tall-Husband-And-Packed-His-Body-Into-A-2-5-Foot-Suitcase-But-The-Crime-Was-Exposed-While-She-Was-Transporting-It-In-A-Bmw



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026