September 10, 2026 01:09:11
ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना में कर्ज से परेशान व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, बुरी तरह झुलसा, फाइनेंसर दे

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना में कर्ज से परेशान व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, बुरी तरह झुलसा, फाइनेंसर दे रहे थे लगातार धमकियां

Jul6,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। कैलाश नगर इलाके में कर्ज और फाइनेंसरों से परेशान एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। आग लगाने के कारण व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। पीड़ित की पहचान 43 वर्षीय संजीव उर्फ मोनू के रूप में हुई है। पीड़ित को अस्पताल दाखिल कराया गया है। जहां पर वे जिंदगी और मौत की जंग लड़क रहा है। मोनू का शरीर 70 प्रतिशत तक जल चुका है। पीड़ित के भाई अजय कुमार ने बताया कि मोनू ने कुछ लोगों से ब्याज पर लगभग 60 हजार रुपये का कर्ज लिया था। इस मामूली रकम के लिए मुख्य फाइनेंसर और उसके 4-5 फाइनेंसर साथी लगातार संजीव को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उसे धमकियां मिल रही थी। जिस कारण संजीव काफी परेशान रहता था। अजय के मुताबिक रविवार को फाइनेंसर का फोन आया था और वे धमकियां दे रहा था। संजीव की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वे पैसे नहीं लौटा पा रहा था। इस दौरान अजय ऊपर कमरे में रोटी बनाने चला गया। इसी दौरान संजीव ने नीचे के कमरे में खुद को आग लगा ली। संजीव के चिलाने की आवाज सुनकर अजय भागकर नीचे आया तो संजीव बुरी तरह से झुलस रहा था। उसने किसी तरह लोगों की मदद से आग पर काबू पाया और उसे अस्पताल दाखिल कराया। चौकी कैलाश नगर की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Breaking-News-Debt-Ridden-Man-Sets-Himself-On-Fire-In-Ludhiana-Suffers-Severe-Burns-Was-Facing-Constant-Threats-From-Financiers

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026