November 17, 2026 23:10:36

रवनीत बिट्टू ने खालिस्तान को लेकर लगाए गंभीर आरोप, आतंकी शेरा की हैवानियत का किया पर्दाफाश, कहा- लड़की से किया था रेप; क्या ये हैं खालिस्तान के शहीद ?

Jul11,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में आतंकवाद के काले दौर के सच को सामने लाने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। दिलजीच दोसांझ की सतलुज फिल्म को लेकर बिट्‌टू लगातार हमलावर हैं। लुधियाना के बहुचर्चित 'कांता प्रिंसिपल बम ब्लास्ट' के खुलासे के ठीक एक दिन बाद बिट्टू ने 1991 की एक पुरानी अखबार की कटिंग और आतंकी की तस्वीर शेयर कर खालिस्तानी आतंकियों की क्रूरता का पर्दाफाश किया है। इस बार उन्होंने एक 17 वर्षीय मासूम लड़की के साथ हुई हैवानियत की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी उजागर की है। अखबार की रिपोर्ट और बिट्टू द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरदासपुर जिले के बहादुरपुर गांव की है। 10 फरवरी, 1991 को 'खालिस्तान कमांडो फोर्स' (KCF) के आतंकी शमशेर सिंह शेरा ने अपने साथियों के साथ इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। इन आतंकियों ने पहले 17 साल की नाबालिग लड़की सरबजीत कौर के माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर लड़की को जबरन बंदूक की नोक पर अगवा कर ले गए।

कई दिनों तक बंधक बनाकर किया बार-बार रेप, पुलिस रेड में हुआ था खुलासा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगवा करने के बाद आतंकियों ने सरबजीत को कई दिनों तक अलग-अलग खेतों और अज्ञात ठिकानों पर बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसके साथ बार-बार रेप किया गया। इस खौफनाक और घिनौनी सच्चाई का खुलासा तब हुआ जब पंजाब पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और आतंकी शमशेर शेरा को रंगे हाथों धर दबोचा, जिसके बाद पीड़ित लड़की को वहां से छुड़ाया गया।

बिट्टू का तीखा सवाल- "क्या ये हैं खालिस्तान के शहीद?

इस पुरानी खबर और हाथ में AK-47 थामे आतंकी शेरा की तस्वीर को साझा करते हुए रवनीत बिट्टू ने उन अलगाववादी ताकतों और संगठनों पर तीखा हमला बोला है, जो इन अपराधियों का महिमामंडन करते हैं। बिट्टू ने लिखा, "हजारों दर्दनाक किस्सों में से एक किस्सा...ये हैं खालिस्तान के शहीद।" बिट्टू ने साफ किया कि आज की युवा पीढ़ी को यह जानना बेहद जरूरी है कि धर्म और कथित आज़ादी के नाम पर इन आतंकियों ने पंजाब की मासूम बेटियों और आम जनता पर कितने भयानक जुल्म ढाए थे।

एक दिन पहले ही 'कांता प्रिंसिपल बम ब्लास्ट' का किया था भंडाफोड़

गौरतलब है कि रवनीत सिंह बिट्टू पिछले कुछ दिनों से पंजाब के आतंकवाद के दौर से जुड़े कई ऐतिहासिक दस्तावेजों और सबूतों को सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं। इससे ठीक एक दिन पहले ही उन्होंने लुधियाना के मशहूर 'कांता प्रिंसिपल बम ब्लास्ट' की दर्दनाक वीडियो और रिपोर्ट साझा की थी, जिसमें आतंकियों ने एक कॉलेज प्रिंसिपल और कई बेकसूर लोगों को बम धमाके में उड़ा दिया था। बिट्टू का कहना है कि जो लोग आज इन हत्यारों और रेप करने वालों को 'नायक' या 'शहीद' बनाकर पेश करने की नापाक कोशिश कर रहे हैं, वे असल में पंजाब के उन गहरे जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं जिन्हें पंजाब की जनता कभी भूल नहीं सकती।

Ravneet-Bittu-Leveled-Serious-Allegations-Regarding-Khalistan-And-Exposed-The-Brutality-Of-The-Terrorist-Shera-Revealing-That-He-Had-Raped-A-Girl-Are-These-The-Martyrs-Of-Khalistan




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023