September 10, 2026 01:04:50
ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना केवीएम स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, प्रबंधकों ने बच्चों को की छुट्टी, पु

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना केवीएम स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, प्रबंधकों ने बच्चों को की छुट्टी, पुलिस जांच में जुटी

Jul13,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में सोमवार को रेलवे स्टेशन नजदीक बने केवीएम सिटी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। स्कूल प्रशासन को यह धमकी ई-मेल के जरिए आई। थ्रेट आने के तुरंत बाद स्कूल स्टाफ ने प्रिंसिपल पंकज को सूचना दी। जिन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचना देकर अलर्ट किया। मौके पर पहुंच बम निरोधक दस्ते ने जांच शुरू की। फिलहाल अभी कुछ भी आपतीजनक स्कूल से नहीं मिला है। धमकी मिलने के बाद स्कूल में छुट्‌टी कर दी गई। पेरेंट्स बच्चों को लेने स्कूलों में पहुंचे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और बम स्क्वॉड की टीमों ने सर्च की। स्कूल के प्रिंसिपल पंकज जोशी ने बताया कि सुबह करीब 10.30 बजे स्कूल को एक ईमेल आया था। ईमेल कहा से आया है यह पता नहीं है। ईमेल में बम थ्रेट ऐसा कुछ लगा है। पुलिस को सूचना दी है अब पुलिस जांच कर रही है। स्कूल की सिर्फ एक ब्रांच को ही थ्रेट आई है। ईमेल में कुछ क्लियर नहीं है कि किस एजेंसी ने थ्रेट की है। मुझे कुछ लोगों ने बताया है कि कई अन्य स्कूलों को भी थ्रेट मिली है लेकिन ईमेल में किसी स्कूल का क्लियर नाम नहीं लिखा है। स्कूल में बच्चों को घर भेज दिया था और अब स्टाफ भी घर जा रहा है।

Bomb-Threat-Against-Ludhianas-Kvm-School-Management-Sends-Students-Home-Police-Launch-Investigation

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026