September 11, 2026 08:01:07
लुधियाना में पत्नी-ससुरालियों से तंग युवक ने की खुदखुशी, पांच महीने पहले हुई थी शादी, वकील साढ़ू समे

लुधियाना में पत्नी-ससुरालियों से तंग युवक ने की खुदखुशी, पांच महीने पहले हुई थी शादी, वकील साढ़ू समेत पांच पर मामला दर्ज

Jul14,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। डाबा लोहारा के गुरु नानक नगर इलाके में शादी से पांच महीने बाद पत्नी व ससुराल वालों से परेशान युवक ने गिल नहर में छलांग लगाकर खुदखुशी कर ली। घटना से पहले उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें मौत का कारण पत्नी और उसके मायके वालों को बताया। मृतक की पहचान गुरु नानक नगर के करनदीप (29) के रुप में हुई है। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने पिता राजा राम की शिकायत पर रामपाल, दीपक, वीरेंद्र और स्वाति के वकील साढ़ू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजा राम ने बताया कि उनके बेटे करनदीप की शादी 20 फरवरी को स्वाति के साथ हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद स्वाति घर के कामकाज में सहयोग नहीं करती थी। इस बात को लेकर करनदीप ने उसे कई बार समझाया। कुछ समय बाद स्वाति के पिता रामपाल, उसके भाई दीपक और वीरेंद्र तथा उसके एक साढ़ू, जो पेशे से वकील हैं, ने करनदीप के वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया।

मानसिक रूप से कर रहे थे परेशान 

राजा राम ने आरोप लगाया कि सभी लोग मिलकर करनदीप को लगातार मानसिक रूप से परेशान और प्रताड़ित कर रहे थे। कुछ दिन पहले स्वाति अपने मायके चली गई थी। जब करनदीप उसे वापस लेने गया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया, जिससे वह काफी परेशान था। उसने मरने से पहले रोते हुए एक वीडियो बनाई और फिर नहर  छलांग लगा दी। पुलिस को उसकी लाश मिल गई है।


Man-Commits-Suicide-In-Ludhiana-Driven-To-The-Act-By-His-Wife-And-In-Laws-Married-Just-Five-Months-Ago-Case-Registered-Against-Five-Individuals-Including-His-Lawyer-Brother-In-Law



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं