July 19, 2026 05:04:06

लुधियाना में अवैध सिलेंडर भरने पर कारवाही करने गई फूड सिविल सप्लाई टीम पर हमला, एक गिरफ्तार

Jul18,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। मोती नगर में अवैध रूप से घरेलू और औद्योगिक सिलेंडरों से गैस ट्रांसफर करने के मामले की शिकायत मिलने पर एक्शन लेने गई फ़ूड सप्लाई विभाग की टीमपर लोगों ने हमला कर दिया और सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। थाना मोती नगर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से सात बड़े और सात छोटे गैस सिलेंडर बरामद किए हैं, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सहायक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, कॉरपोरेशन जोन-डी, सराभा नगर के अधिकारी नितिन कालिया की शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 17 जुलाई 2026 को मोती नगर इलाके में अवैध गैस रिफिलिंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद निरीक्षक मनिंदर पाल सिंह खुराना, जतिंदर कपिल, अजय कुमार, दविंदर सिंह, परविंदर लद्धड़ समेत अन्य अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर चंदन साहनी को उसकी दुकान में मौजूद पाया। जांच के दौरान वहां घरेलू और औद्योगिक गैस सिलेंडरों के साथ प्लास्टिक पाइप और गैस ट्रांसफर करने वाला नोजल लगा हुआ मिला। अधिकारियों ने जब इस संबंध में पूछताछ की तो आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। शिकायत के मुताबिक, जब अधिकारी गैस सिलेंडरों को जब्त कर सरकारी वाहन में लोड करने लगे, तभी चंदन साहनी, शेखर साहनी, कामरेड अंसारी और 6-7 अज्ञात लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर सरकारी टीम को कार्रवाई करने से रोका और सरकारी वाहन पर हमला कर दिया। इस दौरान सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने चंदन साहनी, निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी, लुधियाना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सात बड़े और सात छोटे गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है।

Food-And-Civil-Supplies-Team-Attacked-While-Taking-Action-Against-Illegal-Cylinder-Filling-In-Ludhiana-One-Arrested




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023