July 23, 2026 02:15:13

आरटीए कार्यालय पर विजिलेंस फ्लाइंग स्क्वॉड का छापा, एजेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, लंबे समय से मिल रही थी शिकायत

Jul21,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाबष। मोहाली की विजिलेंस फ्लाइंग स्क्वाड की विशेष टीम ने मंगलवार को बठिंडा स्थित क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस टीम ने आरटीए दफ्तर से जुड़े एक प्राइवेट एजेंट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस अचानक हुई छापेमारी से आरटीए कार्यालय परिसर और आसपास सक्रिय दलालों (एजेंटों) में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस विभाग को पिछले कुछ समय से बठिंडा आरटीए कार्यालय में भारी भ्रष्टाचार और बाहरी एजेंटों की मिलीभगत की लगातार गुप्त शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों का कड़ा संज्ञान लेते हुए मोहाली फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने बठिंडा में जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान टीम ने 'बाज' नामक व्यक्ति को रिश्वत की नकदी समेत मौके पर ही दबोच लिया।

आरोपी को लेकर मोहाली रवाना हुई विजिलेंस, जांच जारी

गिरफ्तारी के तुरंत बाद विजिलेंस टीम आरोपी बाज को हिरासत में लेकर मोहाली के लिए रवाना हो गई। विजिलेंस इंस्पेक्टर कोमलप्रीत सिंह ने बताया कि पूरी जांच प्रक्रिया और कानूनी औपचारिकताएं संपन्न होने के बाद जल्द ही आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। विजिलेंस अधिकारी अब पकड़े गए एजेंट से गहन पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह उजागर किया जा सके कि इस रिश्वतकांड के तार आरटीए दफ्तर के किन-किन अधिकारियों या कर्मचारियों से जुड़े हुए थे।

Vigilance-Flying-Squad-Raids-Rta-Office-Agent-Caught-Red-Handed-Accepting-A-Bribe-Complaints-Had-Been-Received-For-A-Long-Time




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023