लुधियाना। लुधियाना की मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के पति रवि आनंद पर कई तरह के आरोप लगाने वाली महिला पर ही ठगी का पर्चा दर्ज हो गया है। उसकी और से एक प्लॉट का सौदा करके 40 लाख रुपए लेकर रजिस्ट्री नहीं करवाई। जिसके चलते पीड़ित ने इस संबंधी अप्रैल 2026 में पुलिस को शिकायत दी। जिस पर तीन महीने की जांच के बाद कार्रवाई हुई। थाना दरेसी की पुलिस ने मिक्की साहनी की शिकायत पर न्यू शिवपुरी की कुलदीप वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मिक्की साहनी ने बताया कि उक्त आरोपी महिला का एक 400 गज का प्लॉट है। उसने उक्त प्लॉट को बेचने के लिए मिक्की साहनी के साथ सौदा किया था। जिसकी एवज में 40 लाख रुपए भी ले लिए। पेमेंट लेने के बावजूद महिला द्वारा रजिस्ट्री नहीं करवाई गई। उसे कई बार रजिस्ट्री कराने को कहा गया, लेकिन वे टाल मटोल करती रही। आखिर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। बता दें कि कुलदीप वर्मा पहले एक स्कूल चलाती थी। अभी वे घर से टिफिन सप्लाई का काम करती है।
Breaking-News-Fraud-Case-Registered-Against-The-Woman-Who-Accused-The-Ludhiana-Mayors-Husband-She-Allegedly-Refused-To-Execute-The-Plot-Registry-After-Accepting-40-Lakh