October 7, 2026 13:04:10
फिल्म में काम दिलाने का झांसा, युवती को बेचा:राज्य महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया, पुलिस को जां

फिल्म में काम दिलाने का झांसा, युवती को बेचा:राज्य महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया, पुलिस को जांच के आदेश

Jul23,2026 | Enews Team | Punjab

मोहाली। पंजाब में फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर लड़कियों की तस्करी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राज्य महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए मोहाली पुलिस को तत्काल हाईलेवल जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं। आयोग ने वीडियो लिंक और स्क्रीनशॉट पुलिस को भेजते हुए कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी है। शिकायत के अनुसार युवतियों को फिल्मों में अभिनय का मौका दिलाने का झांसा देकर फर्जी शूटिंग पर ले जाया जाता था। एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी परिचित मंदीप कौर उसे फिल्म शूटिंग के बहाने फिरोजपुर ले गई और बाद में उत्तर प्रदेश में 1.5 लाख रुपये में बेच दिया गया। पीड़िता के मुताबिक परिवार ने उसकी रिहाई के लिए जमीन और गहने गिरवी रखकर पैसे जुटाए। उसने दावा किया कि इस नेटवर्क में कई अन्य लड़कियां भी फंसी हुई हैं। महिला आयोग ने मोहाली पुलिस को निर्देश दिया है कि मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी जाए और पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जाए। पीड़िता ने पंजाब के डीजीपी से भी शिकायत कर तत्काल एफआईआर दर्ज करने, कथित तस्करी गिरोह पर कार्रवाई करने और फेज-8 मोहाली के लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Young-Woman-Sold-After-Being-Lured-With-The-Promise-Of-Film-Work-State-Womens-Commission-Takes-Cognizance-Of-The-Matter-And-Orders-A-Police-Investigation



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं