July 26, 2026 02:04:08

लुधियाना में मोबाइल कारोबारी ने ख़ुद ही लगा डाली दुकान को आग, बाद में मचाया शोर, सीसीटीवी ने खोल दी पोल

Jul25,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में गुडमंडी नजदीक पुरानी कोतवाली एरिया में एक मोबाइल कारोबारी ने कर्ज से परेशान होकर ख़ुद ही अपनी शॉप को आग लगा दी। पहले उसने आग लगाई और फिर शटर बंद करके भाग गया। थोड़ी देर बाद आग भड़की तो पूरी शॉप आग की चपेट में आ गई। लोगों ने शोर मचाया और क्रोबारी को सूचना दी। कारोबारी मौके पर पहुंचा और फायर विभाग को सूचना दी। फायर विभाग ने आग पर काबू पाने को कोशिश की। तीन घंटे बाद आग पर काबू पड़ा। लेकिन पास की दुकान बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे ने कारोबारी की पोल खोलकर रख दी है। अब मामले संबंधी थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत की गई है। लेकिन इस घटना के बाद से कारोबारी हरी सिंह राजपूत फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पुरानी कोतवाली एरिया में हरी ओम मोबाइल शॉप के नाम से दुकान है। जिसके मालिक हरी सिंह राजपूत द्वारा मोबाइल डिस्पले, कवर व असेंसरी का काम किया जाता है। वीरवार रात करीब 10 बजे अचानक दुकान पर आग लग गई। आग लगी देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना हरी सिंह और फायर ब्रिगेड विभाग को दी। वहीं मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि उक्त हरी सिंह राजपूत की दुकान पहले सामने की तरफ थी। वहां पर भी दो साल पहले आग लगी थी।

फुटेज से खुला राज

मामले की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें वीरवार रात करीब 10.04 बजे हरी सिंह द्वारा आग लगाई जाती है, आग लगाते ही धमाका होने पर वे भागकर बाहर आ जाता है। जिसके बाद वह जल्दी से शटर को लॉक लगाते है और वहां से भाग जाते हैं। एक मिनट बाद ही दुकान में एक के बाद एक कई धमाके होते है और आग फैल जाती है। जिसके बाद शोर पड़ जाता है। फिर हरी सिंह मौके पर पहुंचते है और ऐसे दिखाते हैं कि उन्हें कुछ पता ही नहीं। लेकिन दुकानदारों ने जब सीसीटीवी फुटेज देखी जो राज खुल गए।

दुकानदारों ने दी पुलिस को शिकायत

मामले संबंधी शुक्रवार को दुकानदार इकट्ठे होकर थाना कोतवाली गए थे। वहां पर उन्होंने हरी सिंह द्वारा आग लगाकर पूरी मार्केट को खतरे में डालने पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए शिकायत दी है। एडिशनल एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि दुकानदारों द्वारा शिकायत दी गई है। हरी सिंह को थाने बुलाया गया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। शॉप मालिक हरी सिंह राजपूत का कहना है कि उनके द्वारा आग लगाने की बात बिल्कुल झूठ है। मैं ऐसे करके अपना और अपने परिवार का भविष्य क्यों खराब करूँगा। मुझे हार्ट की दिक्कत होने के कारण हॉस्पिटल एडमिट हूं। 

In-Ludhiana-A-Mobile-Phone-Dealer-Set-His-Own-Shop-On-Fire-And-Later-Raised-An-Alarm-But-Cctv-Footage-Exposed-The-Truth




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023