July 31, 2026 02:14:51

जिम ट्रेनर ने युवती से की अश्लील हरकतें, बहन के साथ गई थी, बोली- बिना सीसीटीवी वाली जगह ले गया, सीने पर हाथ लगाया

Jul30,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में युवती से जिम ट्रेनर ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने करीब दो महीने पहले अपनी बड़ी बहन के साथ जिम जाना शुरू किया था। दोनों रोजाना की तरह बुधवार शाम भी जिम करने के लिए जिम पहुंची थीं। शिकायत के अनुसार, उस समय जिम ट्रेनर ने पहले बड़ी बहन को ऊपर वाले फ्लोर पर साइकिल एक्सरसाइज करने के लिए भेज दिया। इसके बाद उसने छोटी बहन से कहा कि वह नीचे स्ट्रेचिंग करेगी। आरोप है कि स्ट्रेचिंग कराने के बहाने ट्रेनर युवती को जिम के उस हिस्से में ले गया, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। वहां उसने बिना युवती की सहमति के उसके साथ अश्लील हरकत की। आरोपी ने पहले उसके शरीर को गलत तरीके से छुआ और फिर उसके सीने पर भी हाथ लगाया। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने जिम ट्रेनर दीपक के खिलाफ रात करीब 11:15 बजे FIR दर्ज की। वहीं इस दौरान ट्रेनर का पक्ष लेने के आरोप में बीजेपी जिलाध्यक्ष रेखा सूद के खिलाफ नारेबाजी की गई।

परिजन जिम पहुंचे, कुछ देर बाद रेखा सूद भी पहुंचीं

पीड़िता के पिता का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वह परिवार के साथ जिम पहुंचे। इसी दौरान कुछ देर बाद भाजपा चंडीगढ़ की जिलाध्यक्ष रेखा सूद भी वहां पहुंच गईं। उनके साथ कई अन्य लोग भी मौजूद थे। परिवार का कहना है कि वहां पहुंचते ही रेखा सूद ने जिम ट्रेनर का पक्ष लेना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि रेखा सूद ने उनसे कहा कि वे जिम ट्रेनर पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। परिवार का दावा है कि उन्होंने कहा, "जो करना है कर लो, कुछ नहीं होगा।" पीड़िता के पिता का कहना है कि इस तरह की बातों से उनके परिवार पर दबाव बनाने की कोशिश की गई ताकि वे शिकायत वापस ले लें या आगे कार्रवाई न करें।

Gym-Trainer-Engages-In-Obscene-Acts-With-Young-Woman-She-Had-Gone-With-Her-Sister-And-Stated-That-He-Took-Her-To-An-Area-Without-Cctv-And-Touched-Her-Chest




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023