September 29, 2026 18:33:43
ब्रेकिंग न्यूज - सुखबीर बादल पर गुरुद्वारा साहिब में हमला, नांदेड़ में निहंग ने कृपाण मारी; 2024 में

ब्रेकिंग न्यूज - सुखबीर बादल पर गुरुद्वारा साहिब में हमला, नांदेड़ में निहंग ने कृपाण मारी; 2024 में भी गोल्डन टेंपल में सुखबीर पर हुई थी फायरिंग

Aug13,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ। पुलिस के मुताबिक, गुरुद्वारा माता साहिब कौर में एक निहंग ने उन पर कृपाण से हमला किया। बादल के हाथ में चोट लगी है। हमले के दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। घटना दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर हुई। पुलिस ने हमले के आरोपी निहंग जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सुखबीर बादल परिवार के साथ नांदेड़ के गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे थे। हमले के बाद उन्हें यशोसाईं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुखबीर बादल की सांसद पत्नी हरसिमरत कौर बादल को फोन कर सुखबीर का हाल जाना। सुखबीर बादल पर 4 दिसंबर 2024 को भी हमला हुआ था। गोल्डन टेंपल में सेवादार की धार्मिक सजा भुगतने के दौरान उन पर फायरिंग की गई थी।

महाराष्ट्र सीएम फडणवीस ने जांच के आदेश दिए
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक से बात की और सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की जांच के आदेश दिए। बादल का सुरक्षाकर्मी संतोष हेगड़े हमलावर को रोकने के प्रयास में घायल हुआ है। हमलावर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना से जुड़े CCTV फुटेज और चश्मदीदों से जानकारी जुटाई जा रही है।

डिप्टी CM ने सुरक्षा चूक मानी
महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने बादल की पत्नी हरसिमरत कौर से फोन पर बात की। उन्होंने बादल का हाल पूछा। इसके बाद कहा- मैं अभी डीजी महाराष्ट्र को फोन लगा रहा हूं। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी किसी को भी छूटने नहीं दिया जाएगा। शिंदे ने माना कि यह सिक्योरिटी लैप्स था और इसकी भी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने हरसिमरत कौर से कहा कि जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

Breaking-News-Sukhbir-Badal-Attacked-At-A-Gurudwara-A-Nihang-Struck-Him-With-A-Kirpan-In-Nanded-Sukhbir-Had-Also-Been-Fired-Upon-At-The-Golden-Temple-In-2024



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं