August 30, 2026 11:23:28

हेडमास्टर हत्याकांड: 7 दिन रिमांड में बरामदगी जीरो, न हथियार मिला न कार, कोर्ट में पुलिस कार्रवाई पर सवाल, परिवार ने मांगी Sit

Aug29,2026 | Enews Team | Punjab

मोहाली। मोहाली में हेडमास्टर गुरसेवक सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सरताज को शनिवार को खरड़ अदालत ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने 7 दिन की रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल हथियार और कार बरामद नहीं कर पाई, जिस पर सवाल उठे हैं। मृतक के परिवार ने कोर्ट परिसर के बाहर SIT गठित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। गुरसेवक सिंह पर 5 अगस्त की शाम को हमला हुआ था। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती गुरसेवक सिंह की 8 अगस्त को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वह कुंभड़ा सरकारी स्कूल में हेडमास्टर और स्मार्ट स्कूलों के इंचार्ज थे। परिजनों ने महिला टीचर हरप्रीत कौर के साथ विवाद और तबादले की रंजिश में हमला करवाने का आरोप लगाया था। इसमें मुख्य आरोपी सरताज को गिरफ्तार कर सात दिन की रिमांड में लिया गया था सरताज को 7 दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद खरड़ अदालत में पेश किया गया था। यहां वारदात में इस्तेमाल तेजधार हथियार, लोहे की रॉड और कार बरामद न होने पर पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए गए। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भी सवाल उठे।

आरोपी की सूचना के बाद रेड करने पर उठे सवाल
सरताज की पत्नी हरप्रीत कौर अभी तक गिरफ्तार नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल बताए जा रहे लकी बाउंसर और नीलू बाउंसर के फरीदाबाद में होने की सूचना थी, लेकिन वकीलों ने सवाल किया कि 7 दिन के दौरान वहां कोई रेड क्यों नहीं की गई। एक अन्य आरोपी हरमन वारदात के बाद ऑस्ट्रेलिया फरार हो गया है। परिवार का आरोप है कि उसे वापस लाने के लिए पुलिस ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं।

परिजनों ने की एसआईटी से जांच कराने की मांग
कोर्ट परिसर के बाहर मृतक के परिवार और समर्थकों ने SIT गठित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों में 'जस्टिस' के पोस्टर लेकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की। मृतक की पत्नी रघवीर कौर ने कहा कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद अन्य आरोपी अभी भी बाहर हैं और वारदात में इस्तेमाल हथियार व कार बरामद नहीं हुई है। पुलिस ने आरोपी सरताज को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।

Headmaster-Murder-Case-Zero-Recoveries-During-7-Day-Remand-Neither-Weapon-Nor-Car-Found-Police-Action-Questioned-In-Court-Family-Demands-Sit-Probe




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us