सिंगर क़त्लकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो शूटरों का एनकाउंटर, हुई मौत, बाकियों की तलाश जारी
Aug31,2026
| Enews Team | New Delhi
नई दिल्ली। अंकित बालियान की हत्या में शामिल रहे दो शूटरों सुमित और मोहित को पुलिस ने सोमवार तड़के एनकाउंटर में मार गिराया। अन्य दो शूटर सत्यम और आर्यन की तलाश की जा रही है। सूचना मिलने पर मुठभेड़ स्थल पर अंकित बालियान के पिता सतबीर फौजी भी पहुंच गए। मुठभेड़ में दो शूटरों के मारे जाने की सूचना के बाद अंकित के पिता सतबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुठभेड़ और मारे गए बदमाशों के बारे में जानकारी ली। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों और शूटरों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है और अंकित के परिवार के साथ है। अंकित बालियान मर्डर केस के शूटरों के एनकाउंटर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि पुलिस पर हमला करने वालों को सटीक जवाब मिलेगा और कानून हाथ में लेने और कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
Major-Police-Action-In-The-Singer-Murder-Case-Two-Shooters-Killed-In-An-Encounter-Search-For-The-Others-Is-Underway