September 4, 2026 11:29:52

ब्रेकिंग न्यूज – लुधियाना की नामी फर्नेंस मिल के डायरेक्टर्स बाप-बेटे पर पर्चा, गन प्वाइंट पर पार्टनरशिप पर करवाए साइन, करोड़ों की बोग्स बिलिंग में भी फंस चुके आरोप

Sep3,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के बुढेवाल रोड पर स्थित मशहूर फर्नेंस मिल और करोड़ों रुपए की बोग्स बिलिंग में फंसे दो डायरेक्टर्स बाप-बेटे पर करोड़ों रुपए की फर्म हड़पने के आरोप लगे हैं। उन पर पिस्टल की नोक पर दूसरे डायरेक्टर से सभी शेयर छीनने और पार्टनरशिप डीड पर साइन करवाकर हड़पने के आरोप लगे हैं। इस संबंधी थाना जमालपुर की पुलिस ने बाड़ेवाल रोड के रोहित कुमार की शिकायत पर जसपाल बांगड़ के पवन कुमार और हरविंदर कुमार खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी पवन और हरविंदर कुमार बुढेवाल रोड की मोंगा ब्रदर्स यूनिट-2 के डायरेक्टर है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पहले वे उक्त फर्म में 90 प्रतिशत हिस्सेदारी में डायरेक्टर थे। जहां पर पवन कुमार स्क्रैप बेचने के लिए आता था। जिसके चलते उनकी जान पहचान हो गई। साल 2022 में आरोपी ने उन्हें फर्म में पार्टनर बनाने का ऑफर दिया। जिसके चलते वे डेढ़ करोड़ रुपए देकर 10 प्रतिशत का पार्टनर बन गया। जबकि 90 प्रतिशत उनके पास ही था। लेकिन साल 2023 में आरोपियों द्वारा उन्हें बहाने से फर्म में बुलाया गया। जिसके बाद उनके सिर पर पिस्टल रखकर पाटर्नरशिप डीड पर साइन करवा लिए। उक्त डीड मुताबिक उनके हिस्से में 5 प्रतिशत की हिस्सेदारी ही छोड़ी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज किया।

करोड़ों की बोग्स बिलिंग कर चुका पवन कुमार
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी पवन कुमार द्वारा इसी फर्म के जरिए करोडों रुपए की बोग्स बिलिंग की थी। जिसमें जीएसटी विभाग द्वारा रेड भी की गई थी। जिसके बाद आरोपी पवन को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला था कि आरोपी द्वारा करीब 28 करोड़ रुपए की बोग्स बिलिंग की गई है। उक्त मामले की अभी भी जांच चल रही है।

Breaking-News-Case-Registered-Against-The-Father-son-Duo-Who-Are-Directors-Of-A-Prominent-Furnace-Mill-In-Ludhiana-They-Allegedly-Forced-A-Partner-To-Sign-Documents-At-Gunpoint-And-Are-Also-Implicated-In-A-Multi-Crore-Bogus-Billing-Scam




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023