September 7, 2026 19:54:25

होजरी कारोबारी परिवार की बहू ने लगाए गंभीर आरोप, दो जेल पर छेड़छाड़ के आरोप लगा कराया पर्चा, कार्रवाई न होने पर सीपी ऑफिस पहुंची

Sep7,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। मोचपुरा बाजार में पारिवारिक होजरी कारोबार के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। यहां एक महिला ने अपने ही 2 जेठ पर मारपीट लूटपाट और सरेआम छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आ गया है। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआक दर्ज कर ली। मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने और गिरफ्तारी न होने के चलते पीड़ित परिवार ने आज पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। एफआईआर के मुताबिक बातचीत के दौरान दोनों जेठ अचानक तैश में आ गए और गालियां देते हुए अपने छोटे भाई की पिटाई शुरू कर दी। युवक ने दुकान में पड़े एक वर्कर के हेलमेट से हमला कर रहे बड़े भाई के सिर पर 3-4 बार जोरदार वार किए, जिससे वह काउंटर पर गिर गए। इसी दौरान आरोपी ने अपने छोटे भाई के हाथ से सोने का कड़ा, गले से चेन और दो मोबाइल छीन लिए। जब महिला ने अपने पति को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन्हें धक्का देकर उनकी सोने की चेन भी झपट ली।

बचाव करने पर महिला से छेड़छाड़ और कपड़े फाड़े
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब एक आरोपी मौके से भागने लगा और उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने ने बुरी नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। धक्का-मुक्की के बाद खुद को फंसता देख आोरपी जेठ ने दुकान के बाथरूम में खुद को बंद कर लिया और वहां अपनी ही बांह पर कट लगाकर बाहर आकर झूठा हंगामा करने लगा। इसी बीच दोनों आरोपियों की पत्नियां भी मौके पर पहुंच गईं और पीड़ित दंपती को गालियां व धमकियां देने लगीं। आस-पास के दुकानदारों ने बीच-बचाव कर पीड़ितों को छुड़वाया।

The-Daughter-In-Law-Of-A-Hosiery-Business-Family-Has-Leveled-Serious-Allegations-She-Lodged-A-Complaint-Accusing-Two-Individuals-Of-Molestation-And-Subsequently-Visited-The-Commissioner-Of-Polices-Office-After-No-Action-Was-Taken




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023