लुधियाना में 16 करोड़ की हेरोइन और एक लाख कैश समेत 3 तस्कर गिरफ्तार, घर के बाहर बदल रहे थे लिफाफे
Oct6,2026
| Enews Team | Ludhiana
लुधियाना। लुधियाना की डाबा कॉलोनी में स्पेशल सेल की पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार करके 3 किलो 134 ग्राम हेरोइन, 1 लाख 5 हजार रुपए की ड्रग मनी व अन्य सामान बरामद किया है। थाना शिमलापुरी में डाबा कॉलोनी के नितिन और पवन राय और शिमलापुरी सूरज नगर के अंकित कुमार खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, स्पेशल सेल के सब-इंस्पेक्टर बलजीत सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ 5 अक्टूबर को इलाके में गश्त पर निकले थे। गश्त के दौरान जब पुलिस पार्टी गली नंबर04, डाबा कॉलोनी की तरफ मुड़ी तो उन्होंने देखा कि एक घर के बाहर कुछ युवक संदिग्ध हालत में एक-दूसरे को काले रंग का मोमी (प्लास्टिक) लिफाफा पकड़ा रहे थे। पुलिस को उन पर शक हुआ और तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया। जब उनके लिफाफे और बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से नशे की यह बड़ी खेप और ड्रग मनी बरामद हुई।
Three-Smugglers-Arrested-In-Ludhiana-With-Heroin-Worth-16-Crore-And-1-Lakh-In-Cash-They-Were-Exchanging-Envelopes-Outside-A-House