October 6, 2026 23:53:48
फर्जी पीसीएस अफसर बनकर आप नेता से शादी, महिला ने खुद को अविवाहित बताया, 8 महीने बाद लूटकर भागी; शादी

फर्जी पीसीएस अफसर बनकर आप नेता से शादी, महिला ने खुद को अविवाहित बताया, 8 महीने बाद लूटकर भागी; शादी में मंत्री भी नाचे थे

Oct6,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। फतेहगढ़ साहिब में एक महिला ने खुद को पीसीएस अधिकारी बताकर आप नेता अमरिंदर सिंह मंडोफल से शादी कर ली। शादी के कुछ दिन बाद वह घर से सोने-चांदी के जेवर लेकर चली गई। आप नेता ने बताया कि इसके बाद जब उन्होंने महिला के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा थी और उसका तलाक हो चुका था। यह भी पता चला कि उसका करीब 18 साल का बेटा है। आप नेता का आरोप है कि महिला की उम्र कम दिखाने के लिए दस्तावेजों में भी छेड़छाड़ की गई। फरवरी 2026 में दोनों की शादी हुई, जिसमें विधानसभा के स्पीकर से लेकर कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे थे। मामले में पुलिस ने महिला मनविंदर कौर समेत 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया है। आप के ज्वाइंट सेक्रेटरी, जिला परिषद सदस्य और मार्केट कमेटी सरहिंद के चेयरमैन अमरिंदर सिंह मंडोफल के मुताबिक, शादी से पहले उन्हें महिला और उसके परिवार की ओर से बताया गया कि वह पीसीएस अधिकारी है और अविवाहित है। उसकी उम्र भी कम बताई गई। इन जानकारियों के आधार पर फरवरी 2026 में दोनों की शादी हुई।

दस्तावेजों में उम्र कम दिखाने का आरोप
अमरिंदर सिंह का आरोप है कि उन्हें महिला की पिछली शादी, तलाक और बेटे की जानकारी जानबूझकर नहीं दी गई। उन्होंने अपनी जांच के दौरान उम्र कम दिखाने के लिए दस्तावेजों में छेड़छाड़ के सबूत मिलने का भी दावा किया है। उनका आरोप है कि गलत पहचान और दस्तावेजों के आधार पर उन्हें शादी के लिए तैयार किया गया।

शादी के बाद घर से जेवर लेकर भागी
अमरिंदर सिंह ने महिला पर शादी के बाद घर से कीमती जेवरात और अन्य सामान लेकर चले जाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने इन आरोपों को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर पुलिस ने महिला मनविंदर कौर सहित 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है। FIR में मनविंदर कौर के अलावा उसके भाई तरलोचन सिंह, मां वरिंदरजीत कौर, नरिंदर सिंह गोल्डी (ताया का लड़का), रूपिंदर कौर (भाभी) और गांव के पूर्व सरपंच सुरिंदर सिंह राणा को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी तरनतारन जिले के भिखीविंड थाना क्षेत्र के गांव सुरसिंह के रहने वाले हैं।

Woman-Poses-As-Fake-Pcs-Officer-To-Marry-Aap-Leader-Claims-To-Be-Unmarried-Then-Flees-With-Loot-After-8-Months-A-Minister-Had-Even-Danced-At-The-Wedding



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं