लुधियाना | एक होटल के कमरे में DMC अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान विकास सोढ़ी के रूप में हुई है। चेकआउट का समय होने के बावजूद जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने कमरे की जांच करने के साथ मृतक का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। होटल के रिकॉर्ड और घटनास्थल से मिले तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
Security-Guard-S-Body-Found-At-Hotel-Wife-Alleges-Illicit-Affair-With-Neighbor-And-Threats-From-The-Neighbor-S-Brother-In-Law-He-Worked-For-The-Dmc