October 13, 2026 07:00:52

लुधियाना सीपी स्वप्न शर्मा को ईडी का समन, सीएम मान के कथित वायरल वीडियो को एआई जनरेटेड बताने का मामला

Oct12,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट मामले में लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को समन जारी किया है। उन्हें 19 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित ईडी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। मामला पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित विवादित वायरल वीडियो की फोरेंसिक और साइबर जांच रिपोर्ट तैयार करने में कथित गड़बड़ी से जुड़ा है। पंजाब पुलिस की ओर से तैयार करवाई गई रिपोर्ट में वायरल वीडियो को AI जनरेटेड बताया गया था। गुरुग्राम पुलिस इस मामले में पहले ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि स्वप्न शर्मा ने गुरुग्राम में कुछ विशेषज्ञों से मुलाकात की थी, ताकि सीएम भगवंत मान के कथित वायरल वीडियो को AI जनरेटेड बताने वाली फोरेंसिक और साइबर विश्लेषण रिपोर्ट तैयार कराई जा सके। हालांकि, यह आरोप हैं और मामले में संबंधित पक्षों का जवाब सामने आना बाकी है। जून में सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें भगवंत मान को सिख गुरुओं की तस्वीरों पर शराब छिड़कते हुए दिखाए जाने का दावा किया गया था। विवाद बढ़ने के बाद भगवंत मान अकाल तख्त के समक्ष पेश हुए थे। उन्होंने वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को खुद होने से इनकार करते हुए इसे AI से तैयार किया गया वीडियो बताया था।

Ed-Summons-Ludhiana-Cp-Swapna-Sharma-Matter-Concerns-Labeling-Cm-Manns-Alleged-Viral-Video-As-Ai-Generated




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023