October 15, 2026 06:08:10

पेट्रोल पंप पर युवकों की पिटाई:बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में आए, पहले तेल डलवाने पर बहस, प्रत्यक्षदर्शी बोले- नशे में थे

Oct14,2026 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर के 120 फुटी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर दो युवकों पर हुड़दंगियों ने मंगलवार देर रात हमला कर दिया। युवक गाड़ी में तेल डलवाने के लिए खड़े थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की पट्टियां लगी गाड़ियों में पहुंचे युवकों ने पहले तेल डलवाने के लिए बहस की। फिर दोनों के साथ मारपीट करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने न तो कोई बात सुनी और न ही कोई दलील मानी। इस हमले के कारण पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग व पंप कर्मचारी जान बचाकर पीछे हट गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक नशे में थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पुलिस टीम पहुंची स्थिति को संभाला। घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवक लकी खासा भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित युवकों का हालचाल जाना। उन्होंने सरेआम हुई इस गुंडागर्दी की कड़े शब्दों में निंदा की और पीड़ितों के लिए सख्त न्याय की मांग की। खासा ने पुलिस विभाग से गुहार लगाई कि इस मामले में शामिल सभी असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनके खिलाफ तुरंत पर्चे दर्ज हो। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ औपचारिकता पूरी करने के बजाय सरकार और प्रशासन को जमीनी स्तर पर काम करके आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

Youths-Beaten-Up-At-Petrol-Pump-Arrived-In-A-Vehicle-Without-A-Number-Plate-Argued-Over-Refueling-Eyewitnesses-Say-They-Were-Intoxicated




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023