October 16, 2026 10:34:14

नाबालिग को बहला फुसालकर होटल में लेजाकर किया गैंगरेप, फिर रास्ते में छोड़ हुए फरार

Oct14,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के शेरपुर चौक के पास दिल्ली से आ रही एक नाबालिग लड़की को नशीली चीज पिलाकर गैंगरप किया गया। जिसके बाद लड़की को बस्ती जोधेवाल चौक के पास उतारकर आरोपी फरार हो गए। थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने पीड़िता की नानी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने लड़की का मुंह बंद रखने के लिए उसे पैसों और नई एक्टिवा दिलाने का लालच भी दिया। घटना करीब 9 महीने पुरानी नवंबर 2025 की है, लेकिन इसका खुलासा हाल ही में रक्षाबंधन वाले दिन तब हुआ जब बच्ची की नानी को उसके कपड़ों से एक संदिग्ध पर्ची मिली। पुलिस ने नानी की शिकायत पर अब मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता जब 8 साल की थी तब उसके पिता का निधन हो गया था। इसके करीब डेढ़ साल बाद उसकी मां भी चल बसी। तब से वह अपनी नानी के पास ही रहकर पढ़ाई कर रही है। घटना के वक्त वह 9वीं कक्षा की छात्रा थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी बुआ उसे घर वापस भेजने के लिए बस में बिठाकर और टिकट दिलाकर गई थीं। बस में उसके साथ एक अनजान महिला बैठी थी। उस महिला ने बातों-बातों में लड़की से हमदर्दी जताई और कहा कि वह भी लुधियाना ही जा रही है। बच्ची उसके झांसे में आ गई। महिला ने उसे तय बस स्टैंड की बजाय लुधियाना के शेरपुर चौक (लोहा पुल) के पास उतार लिया। लड़की ने विरोध किया कि उसे अपने घर जाना है यहां क्यों उतारा लेकिन महिला उसे बातों में उलझाती रही। शेरपुर चौक पर कुछ ही देर में दो व्यक्ति एक बड़ी गाड़ी लेकर आए। उन्होंने बच्ची को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसे पीते ही उसे चक्कर आने लगे। जब लड़की ने घबराहट की बात कही तो महिला ने झूठ बोला कि सफर की थकान के कारण ऐसा लग रहा है। इसके बाद वे होटल में खाना खाने के बहाने उसे एक होटल में ले गए। वहां दोनों व्यक्तियों ने उसके साथ गलत काम किया।

A-Minor-Was-Lured-To-A-Hotel-And-Gang-Raped-The-Perpetrators-Then-Abandoned-Her-On-The-Way-And-Fled




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023