October 16, 2026 10:29:57

एक्टिविस्ट हत्याकांड- कल पंजाब बंद का ऐलान:आरोपी का घर-मेडिकल स्टोर बुलडोजर से तोड़ा; गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ कर आग लगाई; गैंगस्टर बोला- बदला लेंगे

Oct14,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा (45) की गोली मारकर हत्या करने वाले केमिस्ट अश्विनी कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने मंगलवार को फेसबुक लाइव के दौरान झोटा को 3 गोलियां मारी थीं। अश्विनी को राजस्थान के सालासर से पकड़ा गया है। मानसा प्रशासन आरोपी अश्विनी के घर और मेडिकल स्टोर को बुलडोजर से गिरा दिया है। स्टोर गिराते ही लोगों ने उसमें तोड़फोड़ कर आग भी लगा दी। झोटा की हत्या से गुस्साए सिख संगठनों ने आज मानसा में बाजार बंद करा दिए। कल पंजाब बंद का ऐलान किया गया है। परिजन ने डेडबॉडी लेने से इनकार कर दिया है। उनकी मांग है कि मामले की जांच CBI करे और CM भगवंत मान और DGP गौरव यादव इस्तीफा दें। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मामले का संज्ञान लेते हुए चीफ सेक्रेटरी और DGP से रिपोर्ट मांगी है। इधर, पुलिस ने मृतक के पिता भीम सिंह के बयान पर अश्विनी कुमार और अन्य के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली है। इस मामले में कत्ल के 28 घंटे बाद पहली बार CM भगवंत मान ने वीडियो जारी कर कहा कि दोषियों को छोड़ेंगे नहीं। वहीं, खुद को झोटा का दोस्त बताने वाले मानसा के गैंगस्टर जस्सी पेंचर ने हत्या का बदला लेने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है।

पंजाब बंद को यूथ अकाली दल जालंधर शहरी का समर्थन
यूथ अकाली दल जालंधर शहरी के प्रधान अमृत बीर सिंह ने 15 अक्टूबर को पंजाब बंद के आह्वान का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि पंजाब के हकों, इंसाफ और लोगों की आवाज को बुलंद करने के लिए सभी पंजाबियों को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों की भावनाओं और मांगों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने अपील की कि सभी पंजाब बंद के आह्वान का समर्थन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से अपना सहयोग दें।

Activists-Murder-Punjab-Bandh-Called-For-Tomorrow-Accuseds-House-And-Medical-Store-Demolished-By-Bulldozer-Angry-Mob-Engaged-In-Vandalism-And-Arson-Gangster-Vowed-Revenge




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023