ईंटों से भरे ट्रक ने महिला को कुचला :सड़क पार करते समय हादसा; पटियाला से भोग में शामिल होने आई थी
Oct16,2026
| Enews Team | Ludhiana
लुधियाना | प्रताप चौक पर एक सड़क हादसे में 63 साल की आशा रानी की जान चली गई। वह बस से उतरकर सड़क पार कर रही थीं, तभी ईंटों से भरे एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। आस-पास के लोगों ने उसे तुरंत प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। आशा के सिर पर ट्रक टायर गुजरे जिस कारण उसकी मौत हुई है। लोगों ने ट्रक का पीछा किया लेकिन ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया।
आशा रानी की बेटी रेखा ने बताया कि उनकी मां पटियाला से लुधियाना किसी परिचित के भोग में शामिल होने आई थीं। प्रताप चौक पर बस से उतरने के बाद सड़क पार करते समय वह ट्रक की चपेट में आ गईं। ट्रक का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया।
Truck-Loaded-With-Bricks-Runs-Over-A-Woman-Captures-The-Accident-As-She-Was-Crossing-The-Road-She-Had-Come-From-Patiala-To-Attend-A-Bhog-Ceremony